Stock Market Update: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 361.75 अंक मजबूत

Stock Market Update: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 361.75 अंक मजबूत
निफ्टी 63 अंक की बढ़त लेकर 24,999.40 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,896.80 अंक के निचले जबकि 25,130.50 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा।

मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी, दूरसंचार, यूटिलिटीज, पावर और टेक समेत सत्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 361.75 अंक मजबूत होकर 81,921.29 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 104.70 अंक की तेजी के साथ 25 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 25,041.10 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.53 प्रतिशत चढ़कर 48,625.13 अंक और स्मॉलकैप 1.53 प्रतिशत की छलांग लगाकर 56,467.87 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई में कुल 4042 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2586 में लिवाली जबकि 1352 में बिकवाली हुई वहीं 104 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 34 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 16 में गिरावट रही।

बीएसई के 17 समूहों में तेजी रही। इससे कमोडिटीज 0.59, सीडी 0.72, एफएमसीजी 0.35, हेल्थकेयर 1.10, इंडस्ट्रियल्स 1.25, आईटी 1.52, दूरसंचार 2.00, यूटिलिटीज 1.76, ऑटो 0.30, बैंकिंग 0.25, कैपिटल गुड्स 1.07, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.98, धातु 0.16, पावर 1.74, रियल्टी 0.92, टेक 1.62 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.20 प्रतिशत मजबूत रहे।

Read More आईटी सेक्टर के दबाव में शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.44, जर्मनी का डैक्स 0.02 और जापान का निक्केई 0.16 प्रतिशत गिर गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 0.22 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.28 प्रतिशत ऊपर रहा।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 209 अंक की तेजी के साथ 81,768.72 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 81,445.30 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 82,196.55 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 81,559.54 अंक की तुलना में 0.44 प्रतिशत चढ़कर 81,921.29 अंक पर बंद हुआ।

Read More हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक चढ़कर 74,035 पर खुला, इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

इसी तरह निफ्टी 63 अंक की बढ़त लेकर 24,999.40 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 24,896.80 अंक के निचले जबकि 25,130.50 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,936.40 अंक के मुकाबले 0.42 प्रतिशत उछलकर 25,041.10 अंक हो गया।

Read More उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन

इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों में लिवाली हुई उनमें एचसीएल टेक 2.15, भारती एयरटेल 2.10, टेक महिंद्रा 1.78, एनटीपीसी 1.73, पावरग्रिड 1.72, एक्सिस बैंक 1.40, टीसीएस 1.21, टाइटन 1.19, अडानी पोट््र्स 1.16, इंफ़ोसिस 0.96, मारुति 0.95, सन फार्मा 0.91, नेस्ले इंडिया 0.87, एलटी 0.58, अल्ट्रासिमको 0.57, इंडसइंड बैंक 0.41, एशियन पेंट 0.39, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.39, आईटीसी 0.27, एचडीएफसी बैंक 0.19, कोटक बैंक 0.06 और टाटा स्टील 0.03 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, बजाज फिन सर्व 1.81, बजाज फाइनेंस 1.45, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.81, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.68, टाटा मोटर्स 0.30, एसबीआई 0.22, रिलायंस 0.10 और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत नुकसान में रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुस्मिता देव के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे से तृणमूल संकट गहराया, सामूहिक दलबदल की अटकलों से बढ़ा गतिरोध सुस्मिता देव के राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफे से तृणमूल संकट गहराया, सामूहिक दलबदल की अटकलों से बढ़ा गतिरोध
तृणमूल कांग्रेस का आंतरिक संकट गहरा गया है। सुखेंदु शेखर रॉय के बाद सांसद सुस्मिता देव ने भी राज्यसभा से...
राजस्थान राजस्व एवं कर बोर्ड को बनाया गया पुनरीक्षण प्राधिकारी
यूपीईएस ने जयपुर में पेश किया ‘यूनिवर्सिटी ऑफ टुमॉरो’ का विज़न, एआई-फर्स्ट शिक्षा मॉडल पर जोर
पुलिस आयुक्त ने खो नागोरियान अग्निकांड प्रकरण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई , थाना अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मिको को किया निलंबित
कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख
बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित'
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर, वेंटिलेटर पर रेफर प्रसूता को 10 मिनट तक नहीं मिला ऑक्सीजन सपोर्ट