Stock Market Update : ऑल टाइम हाई बनाकर 14.57 अंक फिसला सेंसेक्स

निफ्टी 1.35 अंक बढ़ा

Stock Market Update : ऑल टाइम हाई बनाकर 14.57 अंक फिसला सेंसेक्स

विश्व बाजार की तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, वित्तीय सेवाएं, दूरसंचार, रियल्टी और सर्विसेज समेत आठ समूहों में हुई बिकवाली से आज सेंसेक्स मामूली गिरावट पर रहा।

मुंबई। विश्व बाजार की तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, वित्तीय सेवाएं, दूरसंचार, रियल्टी और सर्विसेज समेत आठ समूहों में हुई बिकवाली से आज सेंसेक्स मामूली गिरावट पर रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 14.57 अंक फिसलकर 84,914.04 अंक पर रहा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1.35 अंक बढ़कर 25,940.40 अंक पर सपाट बंद हुआ। हालांकि बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में घटबढ़ रही। इससे मिडकैप 0.21 प्रतिशत चढ़कर 49,621.69 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.04 प्रतिशत उतरकर 57,475.58 अंक पर आ गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4076 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2045 में गिरावट जबकि 1932 में तेजी रही वहीं 99 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 25 कंपनियों में लिवाली जबकि 25 में बिकवाली हुई।

बीएसई के आठ समूह में गिरावट का रुख रहा। इससे सीडी 0.07, एफएमसीजी 0.75, वित्तीय सेवाएं 0.40, दूरसंचार 0.57, बैंकिंग 0.30, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.31, रियल्टी 0.32 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.45 प्रतिशत गिर गए। वहीं, कमोडिटीज 0.95, यूटिलिटीज 1.18, कैपिटल गुड्स 0.48, धातु 2.78, तेल एवं गैस 0.61 और पावर समूह 1.38 प्रतिशत चढ़ गया।

Read More आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में बहानें बंद; काम शुरू

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.34, जर्मनी का डैक्स 0.66, जापान का निक्केई 0.57, हांगकांग का हैंगसेंग 4.13 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 4.15 प्रतिशत उछाल गया।

Read More उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन के दौरे के दौरान सड़क पर घंटों फंसा रहा मरीज, विपक्ष ने की केंद्र सरकार की आलोचना 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना