Stock Market Update: गिरावट से उबरा शेयर बाजार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुझान रहा

Stock Market Update: गिरावट से उबरा शेयर बाजार

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 167.06 अंक की तेजी के साथ 71,595.49 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 64.55 अंक चढ़कर 21,782.50 अंक हो गया।

मुंबई। विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर एसबीआई, आईसीआईआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस समेत सोलह दिग्गज कंपनियों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत शेयर बाजार पिछले दो दिनों की गिरावट से उबरकर आज मजबूती के साथ बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 167.06 अंक की तेजी के साथ 71,595.49 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 64.55 अंक चढ़कर 21,782.50 अंक हो गया। वहीं, दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में गिरावट का रुख रहा। इससे मिडकैप 0.82 प्रतिशत गिरकर 39,569.57 अंक और स्मॉलकैप 1.36 प्रतिशत का नुकसान उठाकर 45,650.30 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3932 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1316 में लिवाली जबकि 2518 में बिकवाली हुई वहीं 98 में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की 27 कंपनियों में तेजी जबकि 23 में गिरावट रही।

बीएसई के पांच समूहों में लिवाली हुई। इससे एफएमसीजी 0.23, वित्तीय सेवाएं 0.37, हेल्थकेयर 0.34, बैंकिंग 1.48 और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समूह के शेयर मजबूत रहे। वहीं, ऊर्जा 1.30, इंडस्ट्रियल्स 1.21, दूरसंचार 1.45, यूटिलिटीज 1.36, धातु 1.62, तेल एवं गैस 1.97, पावर  1.10 और कैपिटल गुड्स समूह के शेयर 0.86 प्रतिशत गिर गए।

Read More वायु सेना को मिलेंगे 114 राफेल विमान, 3.60 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुझान रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.08, जर्मनी का डैक्स 0.02, जापान का निक्केई 0.09 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.28 प्रतिशत चढ़ गया जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में 0.83 प्रतिशत की गिरावट रही।

Read More दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट जारी : भारत ने लगाई 10 पायदान की शानदार छलांग, रैंकिंग में 75 पर आया

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : इंदिरा मीणा ने बीमा योजना के बकाया क्लेम पर उठाया सवाल, मंत्री जोराराम कुमावत ने जल्द भुगतान का दिया आश्वासन  राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : इंदिरा मीणा ने बीमा योजना के बकाया क्लेम पर उठाया सवाल, मंत्री जोराराम कुमावत ने जल्द भुगतान का दिया आश्वासन 
राजस्थान विधानसभा में विधायक इंदिरा मीणा ने जिला सवाई माधोपुर में मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना का प्रश्न उठाया।
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : भरतपुर में सीएचसी निर्माण का मुद्दा उठा, मंत्री ने दिया जबाव
हाईकोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी : प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी सूचना, कोर्ट को कराया खाली
राजस्थान विधानसभा प्रश्नकाल : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक ने सदन में उठाया मामला, सरकार ने शीघ्र पद भरने का दिलाया भरोसा
विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं, देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय 
युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक
संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल