StockMarket Update: सेंसेक्स 81,973.05 अंक और निफ्टी 25,127.95 अंक तेज

वैश्विक बाजारों का रुझान मिलाजुला रहा

StockMarket Update: सेंसेक्स 81,973.05 अंक और निफ्टी 25,127.95 अंक तेज
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 591.69 अंक अर्थात 0.73 प्रतिशत की छलांग लगाकर 81,973.05 अंक पर पहुंच गया।

मुंबई। चीन के पिछले सप्ताह किए गए प्रोत्साहन वादे के दुनिया भर के निवेशकों को आकर्षित करने में विफल रहने से विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, आईटी, बैंङ्क्षकग, रियल्टी और टेक समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 591.69 अंक अर्थात 0.73 प्रतिशत की छलांग लगाकर 81,973.05 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 163.70 अंक यानी 0.66 प्रतिशत उछलकर 25,127.95 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.28 प्रतिशत बढ़कर 48,571.14 अंक और स्मॉलकैप 0.06 प्रतिशत की बढ़त लेकर 56,632.38 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4195 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2069 में लिवाली जबकि 1972 में बिकवाली हुई वहीं 154 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 33 कंपनियां हरे जबकि अन्य 17 लाल निशान पर बंद हुई।

बीएसई के 15 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे सीडी 0.05, ऊर्जा 0.02, एफएमसीजी 0.44, वित्तीय सेवाएं 0.88, हेल्थकेयर 0.41, इंडस्ट्रियल्स 0.54, आईटी 1.01, दूरसंचार 0.68, यूटिलिटीज 0.13, ऑटो 0.18, बैंकिंग 1.03, कैपिटल गुड्स 0.67, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.69, रियल्टी 1.53 और टेक समूह के शेयर 0.88 प्रतिशत प्रतिशत चढ़ गए।

Read More हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़ा, इन स्टॉक्स में दिखेगा एक्शन

वैश्विक बाजारों का रुझान मिलाजुला रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.04 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.75 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.23, जापान का निक्केई 0.57 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 2.07 प्रतिशत की तेजी रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 196 अंक की तेजी के साथ 81,576.93 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 81,541.20 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। वहीं, लिवाली होने से यह दोपहर तक 82,072.17 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 81,381.36 अंक के मुकाबले 0.73 प्रतिशत मजबूत होकर 81,973.05 अंक पर पहुंच गया।

Read More अभूतपूर्व जांच और आलोचनाओं के बीच भी हम झुके नहीं, रुके नहीं; अडानी ने कहा- चुनौतियों भरा रहा साल

इसी तरह निफ्टी 59 अंक बढ़कर 25,023.45 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,017.50 अंक के निचले जबकि 25,159.75 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,964.25 अंक की तुलना में 0.66 प्रतिशत चढ़कर 25,127.95 अंक पर बंद हुआ। 

Read More शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में टेक महिंद्रा 2.86, एचडीएफसी बैंक 2.32, एलटी 2.02, आईटीसी 1.72, इंडसइंड बैंक 1.70, कोटक बैंक 1.47, इंफोसिस 1.22, एचसीएल टेक 0.89, आईसीआईसीआई बैंक 0.75, मङ्क्षहद्रा एंड मङ्क्षहद्रा 0.75, एसबीआई 0.66, टाइटन 0.65, एनटीपीसी 0.45, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.41, सन फार्मा 0.40, भारती एयरटेल 0.33, पावरग्रिड 0.23, अडानी पोर्ट्स 0.18, रिलायंस 0.11 और एशियन पेंट 0.05 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, मारुति 1.85, टाटा स्टील 1.49, बजाज फाइनेंस 1.23, एक्सिस बैंक 0.68, अल्ट्रासिमको 0.67, नेस्ले इंडिया 0.38, टीसीएस 0.34, टाटा मोटर्स 0.31, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.14 और बजाज फिनसर्व ने 0.09 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान
जयपुर से जैसलमेर के बीच अलायंस एयर की नियमित हवाई सेवा पिछले दो सप्ताह से बाधित। 14 जून के बाद...
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 : ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास
महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा का पेपर लीक, प्रशासन ने रद्द किया एग्जाम
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस : भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को वितरित किए 13 करोड़ के चेक, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही प्रभावी कदम
फर्जी छात्रवृत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 46 शिक्षण संस्थान डिबार और ब्लैकलिस्ट
फिर चर्चा में सार्थक सिद्धांत, 1.66 करोड़ सरकारी खरीद रिकॉर्ड वाला एक सार्वजनिक डेटाबेस किया लॉन्च
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से पहले इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, करीब दो घंटे की देरी के बाद दिल्ली के लिए रवाना