हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन

1000+ अंक टूटने के बाद संभला सेंसेक्स

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
विदेशी बाजारों के दबाव और रुपये की ऐतिहासिक गिरावट के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखी गई। सुबह सेंसेक्स 1,057 अंक तक टूट गया था, लेकिन आखिरी आधे घंटे की लिवाली से सेंसेक्स 77 अंक चढ़कर 75,315.04 और निफ्टी 23,649.95 पर बंद हुआ। इस दौरान आईटी सेक्टर में भारी तेजी रही।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को बिकवाली हावी रही, हालांकि दिग्गज कंपनियों में बाद में हुई लिवाली से प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 77.05 अंक (0.10 प्रतिशत) बढ़कर 75,315.04 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद 6.45 अंक यानी 0.03 प्रतिशत ऊपर 23,649.95 अंक पर रहा।

डॉलर की तुलना में रुपये में जारी नरमी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से बाजार में निवेश धारणा कमजोर है। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 58 पैसे टूटकर 96.39 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक फिसल गया। वहीं, कच्चा तेल एक प्रतिशत चढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। सेंसेक्स 430 अंक की गिरावट में खुला और सुबह के समय ही 1,057 अंक टूटकर 74,180.26 अंक तक उतर गया था। हालांकि आखिर आधे घंटे में हुई लिवाली से सूचकांक में तेजी लौट आयी।

वृहत बाजार में बिकवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.07 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.26 प्रतिशत गिर गया। इस बीच, आईटी सेक्टर में जबरदस्त तेजी रही और इसका सूचकांक 2.43 प्रतिशत चढ़ा। फार्मा, स्वास्थ्य और निजी बैंकों के समूहों में भी बढ़त रही। सार्वजनिक बैंकों, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, तेल एवं गैस, धातु और मीडिया समूहों के सूचकांकों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर करीब साढ़े चार प्रतिशत और इंफोसिस का दो प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में बंद हुआ। भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे।

टाटा स्टील में करीब सवा तीन प्रतिशत और पावर ग्रिड में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सवा दो प्रतिशत से अधिक नीचे चल रहा है। एनटीपीसी, ट्रेंट, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर एक से दो प्रतिशत तक लुढ़क गये।
इंडिगो, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एक्सिस बैंक के शेयर नीचे बंद हुए।

Read More शेयर बाजार आउटलुक: वैश्विक कारकों और मानसून की प्रगति से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन कंपनियों में दिखेगा जोरदार उछाल

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मेडिकल ऑफिसरों को स्क्रीनिंग कमेटी के जरिए सीधे प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर बनाने की प्रक्रिया का...
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में देंगे 13 करोड़ की सौगात, लॉन्च करेंगे इंडस्ट्रीयल पॉलिसी
मानसून और जल संरक्षण का संकल्प
बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन
मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले