गिरावट से उबरा बाजार : सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े, 19 समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली

कंपनियों के शेयरों में से 1650 में तेजी, जबकि 1236 में गिरावट रही

गिरावट से उबरा बाजार : सेंसेक्स और निफ्टी चढ़े, 19 समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली

पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरकर शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ।

मुंबई। अमेरिका-चीन व्यापार बातचीत में प्रगति की उम्मीदों और इस सप्ताह के अंत में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरकर शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 260.74 अंक की छलांग लगाकर 80,998.25 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 77.70 अंक उछलकर 24616.15 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.76 प्रतिशत की तेजी लेकर 45,502.84 अंक और स्मॉलकैप 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,868.85 अंक हो गया।  इस दौरान बीएसई में कुल 4155 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2071 में लिवाली जबकि 1933 में बिकवाली हुई वहीं 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2978 कंपनियों के शेयरों में से 1650 में तेजी, जबकि 1236 में गिरावट रही।

19 समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली :

बीएसई में बैंकिंग और रियल्टी की 0.77 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर अन्य 19 समूहों में जबरदस्त लिवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.56, सीडी 0.36, ऊर्जा 0.69, एफएमसीजी 0.14, वित्तीय सेवाएं 0.17, हेल्थकेयर 0.27, इंडस्ट्रियल्स 0.54, आईटी 0.34, दूरसंचार 1.35, यूटिलिटीज 0.99, आॅटो 0.30, कैपिटल गुड्स 0.18, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.36, धातु 0.51, तेल एवं गैस 0.53, पावर 0.32, टेक 0.75, सर्विसेज 0.43 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.33 प्रतिशत उछल गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला  असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद जागा प्रशासन, निर्माण शुरू।
जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला
विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला
सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज : लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की देश की पहली रक्षा औद्योगिक रणनीति की घोषणा, आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने पर जोर