ट्रम्प की हार, भारतीय बाजार की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक उछला

चुनावी उलटफेर का भारत को फायदा

ट्रम्प की हार, भारतीय बाजार की बल्ले-बल्ले! सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक उछला
अमेरिकी चुनाव का असर भारतीय बाजार पर दिखा। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी की हार और डेमोक्रेटिक जीत से उत्साहित निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। गुरुवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,700 अंक उछलकर 79 हजार के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 424 अंक चढ़ा। कच्चे तेल में 10% से ज्यादा गिरावट ने भी बाजार को मजबूती दी।

मुंबई। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,700 अंक उछल गया। सेंसेक्स 1,609 अंक की बढ़त में 78,910 अंक पर खुला और कुछ ही देर में करीब 1,700 अंक चढ़कर यह 79,001.19 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 418 अंक की बढ़त में 24,378.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 424.35 अंक यानी 1.77 फीसदी ऊपर 24,384.95 अंक पर रहा।

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है और डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत हुई है। इससे अमेरिकी कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी अल्पमत में आ गई है। साथ ही, पश्चिम एशिया में भू-राजनैतिक स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है और कच्चा तेल बुधवार को 10 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। इन सभी कारकों से पूरी दुनिया में शेयर बाजार में निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है।

घरेलू स्तर पर वृहत बाजार में भी सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। रसायन को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक भी फिलहाल ऊपर हैं। ऑटो, आईटी, वित्त, रियल्टी और सीमेंट सेक्टरों के सूचकांक दो से तीन प्रतिशत की बढ़त में हैं। बैंकिंग, मीडिया, धातु और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक एक से दो प्रतिशत चढ़े। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पांच फीसदी से ज्यादा ऊपर हैं। मारुति सुजुकी का शेयर करीब पांच प्रतिशत और एशियन पेंट््स का सवा चार प्रतिशत से ज्यादा ऊपर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, इंफोसिस, टेक मङ्क्षहद्रा, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर तीन से चार प्रतिशत की बढ़त में हैं। एनटीपीसी, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और पावरग्रिड के शेयर फिलहाल लाल निशान में हैं।

 

Read More भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे फिसला, ₹94.97 के स्तर पर 

Read More आईटी शेयरों में लिवाली के समर्थन से शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक सुधरा

Read More फॉरेक्स मार्केट अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 7 पैसे सुधरा, 95.19 के स्तर पर 

 

 

 

 

Tags:  trump

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान : 2960 किलो सूजी, मैदा और बेसन सीज, 25 किलो खराब सामग्री नष्ट शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान : 2960 किलो सूजी, मैदा और बेसन सीज, 25 किलो खराब सामग्री नष्ट
शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2960 किलो सूजी,...
हाईटेंशन लाइन के नीचे कबाड़ गोदाम में आग : दो जने झुलसे, जानें पूरा मामला 
दिल्ली के चावड़ी इलाके में भीषण हादसा: 3 मंजिला इमारत के ढ़हने से कई लोग मलबे में फंसे, बचाव और राहत कार्य जारी
चोरी की वारदातें : मकानों से नकदी-जेवरात पार, अस्पताल से एसी के तार और नल फिटिंग्स भी ले गए चोर
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित इनोवा नदी में समाई, 4 लोगों की मौत
90-ए के बाद मनमर्जी से नहीं बदल सकेंगे जमीन का उपयोग, यूडीएच ने जारी किए नए निर्देश
जयपुर डिस्कॉम की तैयारी, सब डिविजन स्तर पर 6 से 11 तक स्थापित होंगे नियंत्रण कक्ष