बच्चे को परफ्यूम और डिओडोरेंट लगाना कितना है सुरक्षित

बच्चे को परफ्यूम और डिओडोरेंट लगाना कितना है सुरक्षित
परफ्यूम और डिओडोरेंट में मौजूद रंग,सुगंध और केमिकल आपके बच्चे की सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे बच्चे की स्किन पर रेडनेस, खुजली, रैसेज, स्किन पर एलर्जी की समस्या हो सकती है।

आपके बच्चे को किसी तरह की एलर्जी  या सांस की समस्या होने से बचाने के लिए डॉक्टर भी उन्हें परफ्यूम और डिओडोरेंट का इस्तेमाल न करने की सलाह देते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी अगर आप अपने बच्चे को परफ्यूम लगाते हैं तो एक बार इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जान लें।  

स्किन एलर्जी : परफ्यूम और डिओडोरेंट में मौजूद रंग,सुगंध और केमिकल आपके बच्चे की सेंसिटिव स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे बच्चे की स्किन पर रेडनेस, खुजली, रैसेज, स्किन पर एलर्जी की समस्या हो सकती है।

एलर्जी की समस्या : बच्चे एलर्जी को लेकर ज्यादा सेंसिटिव होते हैं और परफ्यूम या डिओडोरेंट की स्ट्रॉन्ग फ्रेग्नेंस उनके एलर्जी की समस्या को ट्रिगर कर सकती है। 

सांस से जुड़ी समस्या : परफ्यूम और डिओडोरेंट की महक एक बच्चे के विकसित हो रहे सांस प्रणाली के लिए बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो सकती है, जिससे सांस लेने में मुश्किल हो सकती है,कई बार बच्चों में इस समस्या के कारण अस्थमा की बीमारी भी होने का खतरा बढ़ जाता है।

केमिकल से असर : कई परफ्यूम और डिओडोरेंट में फ्थालेट्स, पैराबेन्स या एल्कोहल जैसे केमिकल पदार्थ होते हैं,जो स्किन के माध्यम से शरीर में मिल जाते हैं। बच्चे बच्चे का शरीर अभी विकसित हो रहा होता है और इन केमिकल्स के से संपर्क में आने से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इंफेक्शन का खतरा : परफ्यूम या डिओडोरेंट को बच्चे की स्किन पर लगाने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, खासकर अगर परफ्यूम या डिओडोरेंट बच्चों के मुंह या आंखों के पास लगता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम