खून में जमे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेंगे ये फूड्स

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सोयाबीन और इससे बने प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए

खून में जमे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेंगे ये फूड्स
अलसी के बीजों को कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रामबाण इलाज माना जा सकता है। इन बीजों में फाइबर,ओमेगा 3 फैटी एसिड समेत कई पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा दिलाने में कुछ फूड्स बेहद मददगार साबित हो सकते हैं,इनमें मौजूद पोषक तत्व खून में जमे कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर बाहर निकाल देते हैं,इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है,साथ ही शरीर को मजबूती मिलती है,इनके सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत हो सकती है। 

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सेब को बेहद लाभकारी माना जा सकता है,कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है सेब खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है, रिपोर्ट के अनुसार सेब में मौजूद फाइबर और अन्य एंटीआॅक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं,रोज 2 सेब खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। 

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सब्जियों का खूब सेवन करना चाहिए,सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल कम करके हार्ट हेल्थ बूस्ट करते हैं,सब्जियों में ब्रोकली, गोभी, टमाटर, मिर्च, अजवाइन, गाजर, पालक और प्याज को कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सबसे ज्यादा असरदार माना गया है। 

अलसी के बीजों को कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रामबाण इलाज माना जा सकता है,इन बीजों में फाइबर,ओमेगा 3 फैटी एसिड समेत कई पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जिससे शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है,अलसी के बीजों के अलावा अखरोट, बादाम, चिया सीड्स के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है,ये सभी हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को सोयाबीन और इससे बने प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए। टोफू एक लोकप्रिय सोयाबीन फूूड है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है,सोयाबीन और टोफू को कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए  असरदार माना जाता है,इनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। जिससे शरीर को मजबूती मिलती है 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार...
शहजाद पूनावाला का भाजपा से इस्तीफा: पांच साल बाद पार्टी छोड़ी, नितिन नवीन को पत्र लिखकर फैसला स्वीकारने की मांग
नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी महासचिव और पीयूष गोयल बन कोषाध्यक्ष
25 अगस्त से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए बढ़ेगी जनभागीदारी
सहकारी संस्थाओं और जिला कार्यालयों की होगी नियमित विजिट, सेवाओं में सुधार पर जोर
श्रीनाथपुरम में बीएसएनएल ऑफिस बना मवेशियों का तबेला
नामी इलाकों में समस्याओं का अंबार, सुविधाएं बदहाल