आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

वृष-भ्रम की स्थिति के कारण मानसिक तनाव रहेगा। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। रूका पैसा प्राप्त नहीं होने से परेशानी बन सकती है।

मेष
मानसिक रूप से सुदृढ होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए विचार मन में आएंगे, जिन्हें पूरा करने का मानस बनेगा। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होेंगे। परिवार व मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा दिन है, सफलता मिलेगी।

वृष
भ्रम की स्थिति के कारण मानसिक तनाव रहेगा। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। आय व्यय की स्थिति बराबर रहेगी। रूका पैसा प्राप्त नहीं होने से परेशानी बन सकती है। धैर्य बनाए रखें, विवेकी बनें, वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा समस्या बढ सकती है।

मिथुन
प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन उत्तम है। धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। विदेशी कंपनी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में नए आयाम स्थापित करेगा, अवसर को हाथ से ना जाने दें। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा।

कर्क
परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आय की स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। 

Read More आज का भविष्यफल     

सिंह
व्यापारी वर्ग सावधानी के साथ दिन व्यतीत करें। शत्रु आपकी छवि धुमिल करने के लिए प्रयासरत है, असावधानी से प्रतिष्ठा धुमिल हो सकती है। मानसिक रूप से अस्थिर रहेंगे। आय से अधिक व्यय होगा जो अधीर बनाएगा। विद्यार्थी वर्ग चिंतित रहेगा।

Read More आज का भविष्यफल     

कन्या
 विद्यार्थी वर्ग अपनी पूरी इमानदारी से अध्ययन में जुटेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार बढाने के मौके मिलेंगे, साझेदारों के साथ सोच समझ कर निर्णय लें, अन्यथा समस्या हो सकती है। बुजूर्गों से मार्गदर्शन लें। मित्रों व भागीदारों का सहयोग मिलेगा। 

Read More आज का भविष्यफल     

तुला
आपके प्रेम संबंधों के बारे में खुलासा होगा, संभव है आप विवाह भी कर लें। मन विचलित रहेगा, भविष्य को लेकर योजनाएं बनानी पडेंगी। हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। नौकरी पेशा आफिस राजनीति से दूर रहें, अन्यथा छवि धुमिल हो सकती है।

वृश्चिक
मशविरा से  दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।  व्यापारी वर्ग को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे, लेकिन साथ ही शत्रु परेशान कर सकता है, सावधानी रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाऐंगे। जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।

मकर
आर्थिक रूप से दिन अस्त व्यस्त रहेगा। धन के जुगाड में दिन व्यतीत होगा। पुराना रूका धन प्राप्त करने के लिए मशक्कत करनी पडेगी। मित्रों का सकारात्मक व्यवहार दिन को उत्साह से भर देगा। व्यापार में उंच नीच बनी रहेगी। नौकरीपेशा वर्ग को उन्नति के अवसर मिलेंगे।

कुंभ
व्यापार में लाभ कि स्थिति बनी हुई है, आशा के विपरित लाभ होगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर सतर्क रहें, अनुभवी लोगों के सहयोग से व्यापार में हो रहा उतार चढाव नियंत्रित कर लेंगे। आय के स्त्रौत बनेंगे आय बढेगी। लेनदेन में सावधानी बरतें।

मीन
दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है। नौकरीपेशा व निजी कार्य करने वालों के लिए दिन उत्तम है। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। बच्चों के साथ मन लगेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही ना करें। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएपी खाद की किल्लत किसानों पर पड़ रही भारी, खरीफ की फसल का बुवाई का कार्य होगा शुरू तो आएगी परेशानी डीएपी खाद की किल्लत किसानों पर पड़ रही भारी, खरीफ की फसल का बुवाई का कार्य होगा शुरू तो आएगी परेशानी
भवानीमंडी में खाद के रैक खाली होगे तो जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा।
प्रधानमंत्री एक रैली में 100 करोड़ कर रहे खर्च : प्रधानमंत्री बिहार में 200 से अधिक रैली एवं जनसभा कर चुके, तेजस्वी ने कहा- जनता की पॉकेट मारने वाले को पॉकेटमार ही कहा जाता है
राजस्थान में पर्यटन को नई उड़ान देने की तैयारी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर किया तीखा प्रहार, कहा-  फिक्स किया गया चुनाव लोकतंत्र के लिए ज़हर 
प्रदेश में भारी बारिश से भीलवाड़ा सहित कई जिलों में बिगड़े हालात, आज भी भारी बारिश के आसार 
दस साल पुराना हत्या के प्रयास का मामला - दोषियों को 10-10 साल की कठोर कैद
ईरान से सुरक्षित वापस लाए गए भारतीय नागरिक, रणधीर जायसवाल ने कहा- युद्ध के बाद अपने नागरिकों को निकालने के लिए शुरू किया ऑपरेशन सिन्धु