आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

दिन शुभ है। योजनाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मेष
दिन शुभ है। योजनाएं पूरी होती प्रतीत होंगी। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक व व्यवसायिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जनकल्याणकारी योजनाओं में हिस्सा लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। विवादों का अंत होगा। धर्मकर्म में रूचि बढेगी।

मिथुन
आरोप प्रत्यारोप से परेशान रहेंगे। परिवार में क्लेश का माहौल बनेगा। धैर्य से समय व्यतीत करें। संतान का सहयोग मिलेगा। राज्य पक्ष से चल रहा तनाव समाप्त होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। आर्थिक मंदी के बावजूद कार्य पूर्ण कर लेंगे। अधीनस्थों को नियंत्रित कर लेंगे।

सिंह
आज का दिन सावधानी व संयम से व्यतीत करें। अपनी वाणी व व्यवहार से मित्रों को भी शत्रु बना लेंगे। संतान से किसी बात पर बहस संभव। अकारण विवादों से मन विचलित हो सकता है। व्यापार में सोच समझकर निवेश करें। आय को लेकर अथक प्रयास करने पडेंगे।

तुला
पारिवारिक मामलों में थोडी तनाव की स्थिति रहने से मानसिक तनाव बन सकता है। अकारण विवादों का सामना करना पड सकता है। व्यवसाय में साझेदारों के माध्यम से आए सौदे लाभ दिलाएंगे। व्यापार विस्तार के साथ नया व्यापार प्रारंभ करने का अवसर भी मिलेगा। 

Read More आज का भविष्यफल    

धनु
राज्य पक्ष का सहयोग विभिन्न कार्यों को पूर्ण करेगा। मानसिक परेशानी का अंत होगा। रिष्तेंदारों के माध्यम से व्यापार विस्तार करने का प्रयास सफल रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध रिष्ते में बदल सकते हैं। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। किसी परिचित के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

Read More आज का भविष्यफल    

कुंभ
मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी, किन्तु निराशा मिलेगी। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ भ्रमण का योग। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी। दाम्पत्य संबंधों में हल्का विवाद संभव। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनेगी। उच्चाधिकारियों से मेलजोल बढेगा। 

Read More आज का भविष्यफल    

वृष
मानसिक शांति रहेगी। घरेलू क्लेश दूर होंगे। अचानक रूके पैसे प्राप्त होने के योग है। संतान के सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा। पुरानी योजनाओं से अधिकारियों को प्रभावित कर लेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। अधीनस्थों के व्यवहार में परिवर्तन से मन व्यथित हो सकता है।

कर्क
एकल व्यवसाय करने वालों के लिए समय उत्तम है। बडे ऋण से व्यापार विस्तार कर लेंगे। विदेशी व्यापार में लाभ होगा। विदेशी शिक्षा में निवेश से लाभ। संतान के सहयोग से भवन निर्माण की योजना को साकार कर लेंगे। आर्थिक व सामाजिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। 

कन्या
आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानी का निस्तारण कर लेंगे। लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवादों को अपनी वाणी व कार्यशैली से दूर कर लेंगे। व्यापार विस्तार को लेकर अथक प्रयास करेंगे। साझेदारों के सहयोग से विदेशी व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। 

वृश्चिक
आर्थिक तंगी का सामना करना पड सकता है। बैंकिंग कार्यों में परेशानी का सामना करना पडेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा किन्तु परिवार के अन्य सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे। लंबे समय से चल रही मुकदमेबाजी का अंत होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव।

मकर
राज्य पक्ष व पिता के सहयोग से बिगडे कार्य बनाएंगे। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। बचत का बडा हिस्सा व्यापार में निवेश करेंगे, साझेदारों से सजग रहें। पूर्व में किये कार्य प्रगति में बाधा बन सकते है। 

मीन
विद्यार्थियों को परीक्षा का तनाव परेशान कर सकता है। गुरूजनों का सहयोग मिलेगा। विदेशी शिक्षा के लिए किये प्रयास निष्फल होंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के लिए अथक प्रयास करेंगे। प्लास्टीक या कास्मेटीक क्षेत्र में निवेश लाभ देगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला : आरक्षण को लेकर साधा निशाना, दोनों दल एसटी और ओबीसी के अधिकारों के मुद्दे पर बदलते रहे रुख
बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस-सपा पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया कि दोनों दल एससी, एसटी, ओबीसी के संवैधानिक अधिकारों...
एमडीआर-183 पर अधूरी सड़क बनी मुसीबत,वन विभाग की रोक से अटका 5.9 किमी निर्माण
इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए हवाई हमले :  24 घंटों में 380 से अधिक ठिकानों को बनाया निशाना, मुख्यालय और लॉन्चर भी शामिल
आज का भविष्यफल    
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान : 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के एक बैच पर प्रतिबंध
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में तेजी : मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 77,976 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नज़र
घनश्याम तिवाड़ी राज्यसभा में उपसभापति पैनल में शामिल : सीपी राधाकृष्णन ने किया गठन, कई दलों के सदस्यों को भी दी जिम्मेदारी