बिली जीन किंग कप में भारतीय चुनौती संभालेंगी सानिया मिर्जा

साल 2022 के बिली जीन ङ्क्षकग कप एशिया/ओसनिया जोन ग्रुप एक का आयोजन 11 अप्रैल से तुर्की के अंताल्या में किया जाएगा

 बिली जीन किंग कप में भारतीय चुनौती संभालेंगी सानिया मिर्जा
भारत के अलावा चीन, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया और न्यूजीलैंड की टीमें भी अपनी चुनौती रखेंगी।

नई दिल्ली। साल 2022 के बिली जीन ङ्क्षकग कप एशिया/ओसनिया जोन ग्रुप एक का आयोजन 11 अप्रैल से तुर्की के अंताल्या में किया जाएगा और इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती का नेतृत्व अनुभवी युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा के हाथों में रहेगा। भारत के अलावा चीन, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया और न्यूजीलैंड की टीमें भी अपनी चुनौती रखेंगी। अखिल भारतीय टेनिस संघ की चयन समिति की मंगलवार को बैठक हुई जिसमें चयन समिति ने टीम का चयन किया। समिति ने रैंकिंग, प्रदर्शन और उपलब्धता के आधार पर टीम का चयन किया। टीम में  सानिया के अलावा अंकिता रैना, करमन कौर थांडी, रिया भाटिया और ऋतुजा भोंसले शामिल हैं। विशाल उप्पल को टीम का कप्तान और शालिनी ठाकुर को कोच चुना गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद