टेस्ट से संन्यास के बाद विराट पहुंचे संत प्रेमानंद की शरण में

प्रेमानंद ने दोनों की कुशलक्षेम पूछीं 

टेस्ट से संन्यास के बाद विराट पहुंचे संत प्रेमानंद की शरण में

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।

मथुरा। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के एक दिन बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का एक टैक्सी से वृंदावन स्थित प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे और 20 मिनट तक रहे। इस दौरान संत प्रेमानंद ने दोनों की कुशलक्षेम पूछीं और भगवत प्राप्ति के लिये राधा नाम जप करने की सलाह दी। संत ने कहा कि वैभव, धन संपदा और लोकप्रियता पूर्व जन्मों के पुण्यकर्मो का फल हो सकती है मगर यह भगवत प्राप्ति का मार्ग नहीं हो सकता। उन्होने कहा कि भगवत प्राप्ति प्रतिकूलता से प्राप्त होती है। इसलिये जब कभी जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियां आयें तो आंनदित होना चाहिए कि भगवान ने हमें भगवत प्राप्ति का मार्ग दिखाना शुरु कर दिया है। 

कलियुग में मात्र राधा नाम जप से ही भगवत प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। संत के प्रवचन को विराट और अनुष्का शांति भाव से सुनते रहे। बाद में वे संत का आशीर्वाद लेकर वहां से रवाना हो गये। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद के अनुयायी है और समय समय पर वह यहां आकर उनके आशीर्वचन ग्रहण करते रहे हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो टटीरी गीत विवाद : बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश, महिला आयोग ने कहा- पासपोर्ट भी जब्त करो
‘टटीरी’ गीत विवाद में हरियाणा महिला आयोग ने सिंगर-रैपर बादशाह के समन की अवहेलना पर सख्ती दिखाई। आयोग की अध्यक्ष...
केमिकल फैक्ट्री में हादसा : टैंक की सफाई करने उतरे 3 मजदूरों की मौत, जहरीली गैस ने ली जान; बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतारा
अमेरिका का दावा : ईरान की सैन्य क्षमता खत्म, हेगसेथ बोले- मिसाइल और ड्रोन हमलों में आई गिरावट; हताशा में रोक रहा होर्मुज स्ट्रेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत के लिए राहत की खबर : भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर 2 एलपीजी टैंकर ले जाने की इजाजत, ईरानी राजदूत ने कहा था- भारत हमारा दोस्त, सुरक्षित रास्ता देंगे
आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार 
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : देर रात 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां लगाया
आज का भविष्यफल