भारत ए की शानदार जीत : गेंदबाजों का कमाल, गायकवाड़ की नाबाद पारी से 132 रनों का लक्ष्य आसानी से किया हासिल

सलामी जोड़ी ने बनाए 39 रन 

भारत ए की शानदार जीत : गेंदबाजों का कमाल, गायकवाड़ की नाबाद पारी से 132 रनों का लक्ष्य आसानी से किया हासिल

राजकोट में दूसरे अनौपचारिक वनडे में भारत A ने दक्षिण अफ्रीका A को नौ विकेट से हराया। निशांत सिंधु ने 4 और हर्षित राणा ने 3 विकेट लेकर SA A को 132 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 68 और अभिषेक शर्मा ने 32 रन बनाए। भारत A ने 27.5 ओवर में जीत दर्ज की।

राजकोट। निशांत सिंधु (4 विकेट) और हर्षित राणा (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 68 ) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ए ने दूसरे अनौपचारिक एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ए को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए के लिए रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। भारत ए का पहला विकेट नौवें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा। अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में छह चौके लगाते हुए 32 रनों की पारी खेली। उन्हें लुथो सिपामला ने आउट किया। भारत ए ने 27.5 ओवर में  एक विकेट पर 135 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। तिलक वर्मा 62 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। रुतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों में नौ चौको की मदद से 68 रनों की नाबाद मैच विजयी पारी खेली।

सलामी जोड़ी ने बनाए 39 रन :

इससे पहले आज यहां दक्षिण अफ्रीका ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज लुआन-द्रे प्रेटोरियस और रिवाल्डो मूनसामी की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े। आठवें ओवर में हर्षित राणा ने लुआन-द्रे प्रेटोरियस (21) को आउटकर भारत ए को पहली सफलता दिलाई। 

 

Read More टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला