पेरू पर जीत के साथ विश्व कप में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

गोलकीपर रेडमेन रहे जीत के नायक

पेरू पर जीत के साथ विश्व कप में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की पुरुष फुटबॉल टीम ने अंतरमहाद्वीपीय प्ले-ऑफ में पेरू को हराकर 2022 फीफा विश्व कप में प्रवेश कर लिया है।

कैनबेरा। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष फुटबॉल टीम ने अंतरमहाद्वीपीय प्ले-ऑफ में पेरू को हराकर 2022 फीफा विश्व कप में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार सुबह कतर में पेरू को पेनल्टी पर हराकर लगातार पांचवें पुरुष विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। 

गोलकीपर रेडमेन रहे जीत के नायक

शूटआउट के लिए मैदान में बुलाये गये गोलकीपर एंड्रयू रेडमेन मैच के नायक रहे, जिन्होंने पेरू के एलेक्स वलेरा के स्पॉट-किक को रोककर अपनी टीम की 5-4 से जीत सुनिश्चित की।  रेडमेन ने कहा, मैं कोई हीरो नहीं हूं। मैंने बाकी सब की तरह ही अपनी भूमिका निभाई। यह मैदान पर खेल रहे 11 लोगों की ही जीत नहीं है। यह पूरी टीम के प्रयासों का नतीजा है।

आर्नोल्ड के लिए महत्वपूर्ण रही जीत

Read More फीफा विश्व कप-2026 : लियोनेल मेसी बने विश्व कप इतिहास के टॉप स्कोरर, अर्जेंटीना नॉक आउट दौर में

यह जीत ऑस्ट्रेलिया के कोच ग्राहम आर्नोल्ड के लिये बेहद महत्वपूर्ण है, जो टीम के क्वालिफाई न करने पर अपनी नौकरी गंवा सकते थे।  उन्होंने जीत के बाद कहा, मुझे अपने खिलाड़ियों, स्टाफ और हमारे पिछले चार सालों के अभियान में शामिल हर व्यक्ति पर गर्व है। 

Read More फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल

विश्व कप के पूल डी में होगी ऑस्ट्रेयिला

Read More सैंडफोर्ड ग्राउंड पर दिशा एकेडमी का धमाका : हर्षित सैनी-133 और सुमित यादव-105 की शतकीय साझेदारी, तनिष्क अग्रवाल का शतक गया बेकार

मंगलवार की जीत का मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के ग्रुप-डी में फ्रांस, डेनमार्क और ट्यूनिशिया का सामना करेगी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण