ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस : नोवाक जोकोविच की ऑस्ट्रेलियन ओपन में 100वीं जीत, स्वियातेक, गॉफ, मेदवेदेव और अल्कराज भी दूसरे राउंड में पहुंचे

अल्काराज ने वॉल्टन को हराया 

ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस : नोवाक जोकोविच की ऑस्ट्रेलियन ओपन में 100वीं जीत, स्वियातेक, गॉफ, मेदवेदेव और अल्कराज भी दूसरे राउंड में पहुंचे

ऑस्ट्रेलियन ओपन में नोवाक जोकोविच ने पेड्रो मार्टिनेज को हराकर अपनी 100वीं जीत दर्ज की। कोको गॉफ, इगा स्वियातेक, डेनियल मेदवेदेव, एलेक्स डी मिनॉर और कार्लोस अल्काराज भी अगले दौर में पहुंचे। वहीं, 45 वर्षीय वीनस विलियम्स इतिहास रचने के बावजूद पहले दौर में हार गईं।

मेलबर्न। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी 100वीं जीत दर्ज की। उन्होंने स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 6-3, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। मैच करीब दो घंटे चला। इस जीत के साथ वे चार में से तीन ग्रैंड स्लैम टूनार्मेंट में 100 या उससे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में अन्य स्टार खिलाड़ियों ने भी शानदार शुरूआत की। अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ, इगो स्वियातेक, डेनियल मेदवेदेव, वर्ल्ड नंबर-6 एलेक्स डी मिनॉर और वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्कराज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

गॉफ ने कामिला को हराया :

तीसरी सीड कोको गॉफ ने रॉड लेवर एरीना में खेले गए पहले राउंड के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की कामिला राखिमोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बना ली।

डेनियल मेदवेदेव ने डी जोंग को हराया :

Read More क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़ : बेटे की शादी से पहले पिता ने कहा अलविदा, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

डेनियल मेदवेदेव ने नीदरलैंड के खिलाड़ी को हराया डेनियल मेदवेदेव ने भी सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के खेले गए मुकाबले में नीदलैंड के जेस्पर डी जोंग को 7-5, 6-2, और 7-6 से हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं।

Read More टी-20 रैंकिंग में भारत का दबदबा : अभिषेक-वरुण टॉप पर बरकरार, सिंकदर रजा बने शीर्ष ऑलराउंडर

वीनस विलियम्स ने रचा इतिहास :

Read More दिशा क्रिकेट अकादमी का नागौर दौरा : दिशा ने जीत से किया नागौर दौरे का समापन, मैन ऑफ द सीरीज रहे हर्षित सैनी 

45 साल की उम्र में वीनस विलियम्स ने सिंगल्स खेला ऑस्ट्रेलियन ओपन में अमेरिका की वीनस विलियम्स ने इतिहास रचा है। वह 45 साल की उम्र में विमेंस सिंगल्स का मैच खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई। उन्हें तीन सेट तक चले मैच में ओल्गा डैनलोविच से 7-6 (5), 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

डी मिनॉर भी दूसरे राउंड में पहुंचे :

वर्ल्ड नंबर-6 एलेक्स डी मिनॉर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मैच को 6-2, 6-2, 6-3 से जीत लिया। डी मिनॉर को मैकडोनाल्ड की गलतियों का भी फायदा मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को लोकल दर्शकों का भी भरपूर सपोर्ट मिला। मैच के बाद पूर्व टेनिस खिलाड़ी टॉड वुडब्रिज ने डी मिनॉर की जमकर तारीफ की। अब डी मिनॉर दूसरे राउंड में सर्बिया के हमाद मेजेदोविच से भिड़ेंगे।

अल्काराज ने वॉल्टन को हराया :

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने अपने अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए पहले राउंड में ऑस्ट्रेलिया के एडम वॉल्टन को 6-3, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली। ज्यादातर शहरों में पारा 31 डिग्री पार, जबकि पश्चिमी जिलों में 35 से...
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक