बैडमिंटन प्रतियोगिता : अन्वी राठौर और उत्सवा महिला वर्ग के फाइनल में

रिद्धि ने शीर्ष वरीयता को लुढकाया 

बैडमिंटन प्रतियोगिता : अन्वी राठौर और उत्सवा महिला वर्ग के फाइनल में
अन्वी राठौर और उत्सवा पालिट ने अपने-अपने मुकाबले जीत आरडी बाहेती जयपुर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

जयपुर। अन्वी राठौर और उत्सवा पालिट ने एसएमएस स्टेडियम बैडमिंटन हॉल में अपने-अपने मुकाबले जीत आरडी बाहेती जयपुर जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। 

सेमीफाइनल में अन्वी राठौर ने अद्विता शर्मा को आसानी से सीधे सेटों में 21-2, 21-6 से परास्त किया वहीं उत्सवा पालिट ने पद्मजा सिंह को 21-13, 23 -21 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल बुधवार को खेला जाएगा। 

अन्वी, अपेक्षा और पूर्वी अंतिम चार में :

अंडर 17 लड़कियों के एकल क्वार्टरफाइनल में राजस्थान की स्टार खिलाड़ी अन्वी राठौर ने मानसी सैनी को 21- 5, 21- 5 से, अपेक्षा चौधरी ने दिव्यांशी फागेरिया को 21-6, 21-13 से, पूर्वी सिहाग ने आराध्या ढींगरा को व गरिमा यादव ने अद्वित शर्मा को हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 

Read More फीफा विश्वकप-2026 : आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर जर्मनी नॉकआउट दौर में, डेनिज उंदाव रहे मैच के स्टार

हर्ष, तेजेश्वर व सनी सेमीफाइनल में :

Read More फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल

लड़कों के अंडर-15 वर्ग के क्वार्टरफाइनल में हर्ष कांडपाल ने आरव को 21-8, 21-11 से, तेजेश्वर पूनिया ने सनी जांगिड़ को 21-14, 21-14 से, श्रेयांश चौधरी ने रक्षित सिंह मेहरा को 21-15, 21- 8 से व अंतिम क्वार्टर फाइनल में तपेश्वर पूनिया ने निखिल नाथ योगी को 21- 17, 21 -17 से हरा अंतिम चार खिलाड़ियों में  जगह बनाई।

Read More इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला

रिद्धि ने शीर्ष वरीयता को लुढकाया :

वहीं अंडर-15 लड़कियों के एकल वर्ग में रिद्धि बत्रा ने प्रथम वरीयता की आराध्या ढींगरा को तीन गेमों में 16-21, 21-15, 21 -7 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में अपेक्षा चौधरी ने मानसी सैनी को 21-8, 21-15 से, पद्मजा सिंह ने खुशी शर्मा को 21-17, 21 -19 से रिद्धि सेतिया ने दूसरी वरीयता प्राप्त र्पल पारीक को 21 -14, 21 -13 से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जयपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत के अनुसार अंडर-15 व 17 के मुकाबले बुधवार को प्रात: 9:00 बजे से खेले जाएंगे।

ऑगेर्नाइजेशन सेक्रेटरी अतुल गुप्ता के अनुसारअंडर-19 (बालक एवं बालिका) व अंडर-15 एवं अंडर-17 सीनियर आयु वर्ग के डबल्स के मैच कल खेले जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण