बॉक्सिंग चैंपियन नीतू, स्वीटी को हरियाणा सरकार से नौकरी का प्रस्ताव

नीतू घंघास और स्वीटी बूरा को 40-40 लाख रुपये का चेक और नौकरी का प्रस्ताव पत्र दिया

बॉक्सिंग चैंपियन नीतू, स्वीटी को हरियाणा सरकार से नौकरी का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के लिये गर्व की बात है कि पिछले कुछ वर्षों में लड़कियों ने खेल के क्षेत्र में प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है।

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में नयी दिल्ली में आयोजित आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नीतू घंघास और स्वीटी बूरा को गुरुवार को 40-40 लाख रुपये का चेक और नौकरी का प्रस्ताव पत्र दिया।

नीतू और स्वीटी ने मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ में उनके आवास संत कबीर कुटीर में भेंट की, जहां मुख्यमंत्री ने प्रत्येक को 40 लाख रुपये का चेक सौंपा और दोनों खिलाड़यिों को हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम के तहत ग्रुप बी की नौकरी का प्रस्ताव पत्र पेश किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के लिये गर्व की बात है कि पिछले कुछ वर्षों में लड़कियों ने खेल के क्षेत्र में प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि नीतू बीते रविवार को हुए फाइनल में 48 किग्रा का स्वर्ण पदक जीता था, जबकि स्वीटी ने 81+ किग्रा में खिताब हासिल किया था।

Read More आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने गुरुवार को मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली।...
शेयर बाजारों में गिरावट जारी : सेंसेक्स 583 अंक टूटकर 76,913 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर कार में लगी आग : 5 लोग जिंदा जले, राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने घटना पर जताया दुख
जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने
मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 400 अभ्यर्थी शामिल
श्रमिक दिवस पर राज्यपाल बागडे ने दी शुभकामनाएं, कहा- श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा