चैंपियंस ट्रॉफी-2025 : जीत के साथ आगाज करने उतरेगी टीम इंडिया

भारत के लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला 

चैंपियंस ट्रॉफी-2025 : जीत के साथ आगाज करने उतरेगी टीम इंडिया

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच बांगलादेश के खिलाफ खेलेगी।

दुबई। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच बांगलादेश के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में टीम इंडिया की कोशिश जीत हासिल करने की होगी। भारत के लिए ये मैच आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह टीम कभी भी उलटफेर कर सकती है।

टीम इंडिया इस बात को अच्छे से जानती है क्योंकि बांग्लादेश पहले भी उसे जख्म दे चुकी है। बांग्लादेश को भी मालूम है कि भारत का मुकाबला करना आसान नहीं है और इसिलए वह पूरी कमर कसकर आएगी। इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है। 

रोहित-विराट से काफी उम्मीदे :

भारत को इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली से काफी उम्मीदे हैं। दोनों स्टार खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी से पूर्व फॉर्म में लौट आए हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ कटक में शतक जमाया था। वहीं कोहली ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ खेले  गए आखिरी वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली थी। 

Read More विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट, उत्तर प्रदेश को 17 रनों से हरा सौराष्ट्र अंतिम 4 में

गेंदबाजी में शमी पर टिकी है उम्मीदें :

Read More राजस्थान ने राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी में जीते 5 स्वर्ण सहित 8 पदक, बालिका वर्ग में कम्पाउंड टीम बनी चैंपियन 

गेंदबाजी में भारत की पूरी उम्मीदें मोहम्मद शमी पर टिकी हैं। उनके पास अनुभव है और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उनके ऊपर काफी भार रहेगा। बुमराह चोट के कारण इस चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रहे हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीठ में समस्या हो गई थी। इसके अलावा चयनकर्ताओं ने नितीश राणा को सिराज पर तरजीह दी। उन्हें चयनकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने का दबाव रहेगा। तीसरे गेंदबाजी अर्शदी प सिंह हो सकते है। 

Read More राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शिवानी उइके का बीएसएफ में चयन, परिवार में जश्न का माहौल

जडेजा-पटेल ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे :

भारतीय टीम अपने साथ स्पिनरों का एक बड़ा दल साथ लेकर गया है। रवीन्द्र जड़ेजा, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी खासी बल्लेबाजी भी कर सकते है।  इस मैच में कुलदीप यादव और अंतिम समय में शामिल वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। बांग्लादेश को अपने ऑलराउण्डर शाकिब अल हसन की काफी कमी खलेगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत