चैंपियंस ट्रॉफी : भारत 44 रन से जीत ‘ग्रुप ए’ में शीर्ष पर रहा, वरुण के चक्रवात में फंसी न्यूजीलैंड टीम

वरुण चक्रवर्ती को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया

चैंपियंस ट्रॉफी : भारत 44 रन से जीत ‘ग्रुप ए’ में शीर्ष पर रहा, वरुण के चक्रवात में फंसी न्यूजीलैंड टीम

वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री गेंदबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में 44 रन से पराजित कर अजेय रहते हुए ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा।

दुबई। वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री गेंदबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में 44 रन से पराजित कर अजेय रहते हुए ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा। सेमीफाइनल में भारत 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा वहीं दूसरे सेमीफाइनल में 5 मार्च को दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 249 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45.3  ओवर में 205 रनों पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हार्दिक ने पारी के चौथे ओवर की अंतिम गेंद  पर रचिन (6) को आउट कर  भारत को पहली सफलता दिलाई। वरुण ने दूसरे सलामी बल्लेबाज विल यंग (22) बोल्ड कर अपना पहला विकेट हासिल किया। केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। कुलदीप यादव ने मिचेल (17) को पगबाधा आउट कर इस जोड़ी को जुदा किया। जडेजा ने टाम लाथम (14) को पगबाधा आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया।  इसके बाद वरुण ने खतरनाक बल्लेबाज फिलिप्स को पगबाधा आउट कर 151 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम को पवेलियन लौटा दिया। ब्रेसवेल को वरुण ने पवेलियन लौटाया। अक्षर पटेल ने एक छोर पर डटे केन विलियमसन (81) को केएल राहुल के हाथों लपकवा भारत की जीत की कहानी लिख डाली। 

भारत की ओर से  वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 42 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया। इससे पूर्व भारत की शुरुआत काफी खराब रही। 30 रनों पर ही उसके तीन शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा (15), शुभमन गिल (2) और विराट कोहली (11) सस्ते में आउट हो गए। श्रेयस अय्यर (79) और अक्षर पटेल (42) ने चौथे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी निभाई। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये। हेनरी ने 42 रन देकर 5 व जेमीसन, ओ रुर्के, सैंटनर और रविन्द्र ने भी एक-एक विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ।...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव