चैंपियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड ने चैंपियन पाक को 60 रनों से हराया

पाकिस्तान टीम 47.2 ओवर में 260 रन ही बना सकी

चैंपियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड ने चैंपियन पाक को 60 रनों से हराया

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन पाकिस्तान को 60 रनों से हराया।

कराची। टॉम लाथम (नाबाद 118), विल यंग (107) की शतकीय और ग्लेन फिलिप्स (61) रनों की अर्धशतकीय पारियों के बाद विलियम ओ रूर्के और मिचेल सैंटनर (तीन-तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन पाकिस्तान को 60 रनों से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 320 रन बनाए। जवाब में मेजबान  पाकिस्तान टीम 47.2 ओवर में 260 रन ही बना सकी। 

पाक की खराब शुरुआत :

न्यूजीलैंड के 320 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने 22 के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। सऊद शकील (6) और कप्तान मोहम्मद रिजवान (3) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद फखर जमान और बाबर आजम ने पारी संभालने का प्रयास किया। 21वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने फखर जमान (24) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। बल्लेबाजी करने आये आगा सलमान (42) ने मोर्चा संभाला, लेकिन वह भी अधिक देर तक नही  टिक सके। तय्यब ताहिर (1) और बाबर आजम (64) को मिचेल सैंटनर ने आउट कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। शाहीन शाह अफरीदी (14)रन बनाकर आउट हुये। तेजी के साथ रन बना रहे खुशदिल शाह (69) को विलियम ओ रूर्के ने आउट कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। हारिस रउफ (19) रन बनाकर नौवें विकेट के रूप में आउट हुये। इसके बाद 47वें ओवर में दूसरी गेंद पर मैट हेनरी ने नसीम शाह (13) को बोल्ड कर पाकिस्तान की पारी का 260 रनों के स्कोर पर अंत कर दिया। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओरूर्क और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन बल्लेबाजों को आउट किया। मैट हेनरी ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। इससे पहले कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने एक समय 16.2 ओवर में 73 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये थे।

 

Read More ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल के चैंपियन का फैसला, सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब