कॉमनवेल्थ गेम्स : शर्मिला धनखड़ ने शॉटपुट में जीता गोल्ड, शायला को ब्रॉन्ज

दूसरी शादी के बाद मिली नई राह

कॉमनवेल्थ गेम्स : शर्मिला धनखड़ ने शॉटपुट में जीता गोल्ड, शायला को ब्रॉन्ज
भारत की शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स की महिलाओं की पैरा शॉटपुट एफ-57 स्पर्धा में 9.81 मीटर के सीजन बेस्ट थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। शिल्पा के. शायला ने कांस्य पदक हासिल। इसके साथ भारत के पदकों की संख्या 10।

ग्लासगो। भारत की शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की पैरा शॉटपुट एफ-57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। शर्मिला ने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की। इसी स्पर्धा में भारत की शिल्पा के. शायला ने कांस्य पदक अपने नाम किया। यह मौजूदा खेलों में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक है। शर्मिला से पहले रविवार को वेटलिफ्टिंग में मीरा बाई चानू ने 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

ऑस्ट्रेलिया 25 गोल्ड के साथ शीर्ष पर :

इसके साथ ही, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पदकों की संख्या 10 हो गई है और वह तालिका में 8वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 26 गोल्ड सहित 59 मेडल के साथ पहले स्थान पर है।

एफ-57 कैटेगरी क्या है ?

Read More टेस्ट सीरीज : चोटों और टेस्ट हार के बीच भारत के सामने श्रीलंका की कड़ी परीक्षा, पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में होगा

एफ-57 कैटेगरी में उन पैरा एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनके निचले अंग प्रभावित होते हैं या जिनकी मांसपेशियों की ताकत कम होती है। शर्मिला धनखड़ हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के चित्रौली गांव की रहने वाली हैं। 2 साल की उम्र में पोलियो की शिकार हो गई थीं, जिससे उनका एक पैर प्रभावित हो गया। पिता छोटे किसान थे और मां दृष्टिबाधित हैं। बेहतर इलाज नहीं हो सका। आर्थिक तंगी के बीच कम उम्र में उनकी शादी कर दी गई।

Read More वर्ल्ड कप की जीत ने हमें और कामयाबी के लिए उत्साहित किया है : जेमिमाह रोड्रिग्स

ट्रेनिंग के लिए बेचना पड़ा घर :

Read More हॉकी वर्ल्ड कप : 32 साल का सूखा नहीं हुआ समाप्त, इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से दी शिकस्त

शर्मिला के लिए पैरा एथलेटिक्स का सफर आसान नहीं था। 34 साल की उम्र में उन्होंने कोच टेकचंद और देवेंद्र के मार्गदर्शन में एफ-57 कैटेगरी की सीटेड शॉटपुट इवेंट की ट्रेनिंग शुरू की। आर्थिक तंगी इतनी थी कि 2023 में ट्रेनिंग का खर्च जुटाने के लिए उन्होंने अपना घर बेच दिया। इसके बाद परिवार किराए के मकान में रहने लगा, लेकिन शर्मिला ने अभ्यास नहीं छोड़ा।

दूसरी शादी के बाद मिली नई राह :

26 साल की उम्र में पति ने उन्हें घर से निकाल दिया। तब तक उनकी दो बेटियां हो चुकी थीं। वह दोनों बेटियों को लेकर मायके लौट आईं। 28 साल की उम्र में उन्होंने अजीत से दूसरी शादी की। अजीत ने उन्हें पैरा एथलेटिक्स में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया और हर कदम पर उनका साथ दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची पुलिस महकमे में फेरबदल : 57 ASP और 24 DSP के तबादले, विभाग ने जारी की सूची
गृह विभाग ने 57 एएसपी और 24 डिप्टी एसपी के तबादले किए हैं। सीआईडी क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक, SOG, साइबर क्राइम...
जयपुर-मस्कट फ्लाइट फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
भ्रष्टाचार के आरोपों पर उमर की खुली चुनौती : हमारे पास छिपाने को कुछ नहीं, जांच कराएं भाजपा
प्रदेश में डी-रेगुलेशन फेज-I की इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट जारी, राज निवेश पोर्टल पर आवेदनों में 3 गुना वृद्धि
मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : बिरला
अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि कम करने का फैसला, मैदानी प्रशिक्षण अभ्यासों की संख्या होगी आधी
कार की "बत्ती " में नशे का तहखाना, खुला राज तो निकली 18.2 किलो अफीम