काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी और पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन के मध्य हुआ करार, खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से नेशनल टीम तक का लक्ष्य

तीन वर्गों में देंगे कोचिंग 

काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी और पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन के मध्य हुआ करार, खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से नेशनल टीम तक का लक्ष्य

गुलाबी नगर की काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी और बेंगलुरु की प्रकाश पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन के मध्य बैडमिंटन के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के करार की औपचारिक घोषण की गई।

जयपुर। गुलाबी नगर की काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी और बेंगलुरु की प्रकाश पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन के मध्य बैडमिंटन के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के करार की औपचारिक घोषण की गई।प्रकाश पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमितंटन के संस्थापक प्रकाश पादुकोण ने  के देश से बाहर होने के कारण वीडियो जारी कर काउंटी स्पोर्ट्स से जुड़ने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब राजस्थान के बैडमिंटन खिलाड़ियों को हमारे प्रशिक्षक नवीनतम तकनीक एवं कड़ी मेहनत से तराश कर भविष्य के चैंपियन तैयार करेंगे।  

पांच वर्ष का करार हुआ :

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी एवं पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन की आपरेशन हेड डॉ. निर्मला कोटनीस ने रविवार को यहां कहा कि वैशाली नगर स्थित काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी के साथ 5 वर्षीय करार हुआ है। हमारा मिशन है कि  प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं इनफ्रॉस्ट्रक्चर प्रदान कर प्रदेश की जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को नेशनल टीम तक ले जाने का है। निर्मला कोटनीस ने बताया कि काउंटी स्पोर्ट्स एकेडमी जयपुर का पहला सेंटर है जिससे हमारा करार हुआ है। राजस्थान में हमारा एक सेंटर उदयपुर में पहले से संचालित है। हमारे पास करीब 180 क्वालीफाइड कोच है जो देश भर में हमारे 60 केन्द्रो पर बैडमिंटन खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दे रहे है। 

तीन वर्गों में देंगे कोचिंग :

Read More आईपीएल-2026 : केकेआर की लगातार तीसरी जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर कोलकाता ने प्ले ऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा

उन्होंने कहा कि जनवरी से हमारे तीन कोच काउंट स्पोर्ट्स एकेडमी में कोचिंग दे रहे हैं। इनमें लेवल-3 कोच अब्दुल अमन हेड कोच है। जबकि लेवल-2 कोच हेमंत अत्री और लेवल-1 कोच मयंक सिसोदिया सहायक कोच की भूमिका निभा रहे है। कोटनीस ने कहा कि हम खिलाड़ियों को बी-1, बी-2 ओर बी-3 कैटेगरी में बांटकर उन पर कार्य करते हैं। 6 साल की नन्ही प्रतिभाओं को बी-1 में रखकर उन्हें कोचिंग कराते है। बी-2 श्रेणी में 13-14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को शामिल करते है। बी-3 में वे खिलाड़ी शामिल होते है जो राष्टÑीय स्तर पर अपने आयु वर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। 

Read More राजस्थान तैराकी संघ ने की कैलेंडर की घोषणा : जयपुर में होगी सीनियर स्टेट चैंपियनशिप, जूनियर की मेजबानी मिली राजसमन्द को

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध