गावस्कर के घर पर आज भी रखी है धोनी के साइन वाली शर्ट

मैं हमेशा महेंद्र सिंह धोनी का प्रशंसक रहा हूं: गावस्कर

गावस्कर के घर पर आज भी रखी है धोनी के साइन वाली शर्ट
पिछले साल आईपीएल के एक मैच के दौरान गावस्कर ने धोनी के पास जाकर उनसे टी शर्ट पर साइन करने को कहा था जिसके बाद माही ने साइन किया था।

रांची। सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी बल्लेबाजी से खूंखार गेंदबाजों के माथे पर सिलवटें लाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टीवी कमेंटेटर सुनील गावस्कर के घर पर महेन्द्र ङ्क्षसह धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी गर्व के साथ रखी हुयी है।

यह खुलासा खुद गावस्कर ने स्टार स्पोर्टस के कार्यक्रम आईपीएलआनस्टार के दौरान किया। उन्होंने धोनी के प्रति अपनी प्रशंसा का इजहार किया और प्रतिष्ठित क्रिकेटर द्वारा हस्ताक्षरित शर्ट के मालिक होने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होने धोनी के पुराने प्रशंसक  के तौर पर एमएसडी से मिलने और हस्ताक्षरित स्मृति चिन्ह को एक बेशकीमती संपत्ति के रूप में संजोने के यादगार अनुभव को याद किया।

मैदान के अंदर और बाहर धोनी के अनुकरणीय आचरण पर गावस्कर ने खेल में रोल मॉडल के महत्व पर जोर दिया और धोनी की शालीनता और ईमानदारी की सराहना की।

आईपीएल 2024 से पहले स्टार स्पोर्ट्स से विशेष रूप से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि वह हमेशा महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक रहे हैं और उन्हें अपनी शर्ट पर गर्व है जिस पर पिछले साल के आईपीएल में उनके हस्ताक्षर थे। उन्होंने कहा कि जब से मैंने एमएसडी को पहली बार खेलते देखा है, तब से मैं उनका प्रशंसक हूं और एक प्रशंसक क्या चाहता है। प्रशंसक अपने नायक से मिलना चाहता है और उसके साथ बातचीत करना चाहता है, उसका ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करना चाहता है। मैं उनके क्रिकेट, उनके रवैये की प्रशंसा करता हूं। जब आप एक रोल मॉडल होते हैं तो आपके ऊपर सभी के साथ अच्छा व्यवहार करने और एक अच्छा रोल मॉडल बनने की जिम्मेदारी होती है। और वह एक बहुत अच्छे रोल मॉडल हैं और जिस तरह से वह खुद को शालीनता के साथ संचालित करते हैं।

Read More जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने यूएस ओपन के नये बादशाह, 4 सेटों तक चले रोमांचक फाइनल में अमेरिकी शेल्टन को हराया

पिछले साल आईपीएल के एक मैच के दौरान गावस्कर ने धोनी के पास जाकर उनसे टी शर्ट पर साइन करने को कहा था जिसके बाद माही ने साइन किया था। गावस्कर ने बताया कि मेरी शर्ट आज भी गर्व से मेरे घर में रखी हुई है।

Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया