बुमराह की आंधी में उड़ा इंग्लैंड

इंग्लैंड को 110 रन पर ढेर कर दिया

बुमराह की आंधी में उड़ा इंग्लैंड

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (19 रन पर छह विकेट) की सर्वश्रेष्ठ और मोहम्मद शमी (31 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी तथा कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 76) के शानदार अर्धशतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में एक तरफा अंदाज में 10 विकेट से पीटकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

लंदन। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (19 रन पर छह विकेट) की सर्वश्रेष्ठ और मोहम्मद शमी (31 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी तथा कप्तान रोहित शर्मा (नाबाद 76) के शानदार अर्धशतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में एक तरफा अंदाज में 10 विकेट से पीटकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।  

इंग्लैंड ने सबसे कम स्कोर बनाया
भारत ने 25.2 ओवर में इंग्लैंड को 110 रन पर ढेर कर दिया। यह वनडे क्रिकेट में भारत के विरुद्ध इंग्लैंड का सबसे कम स्कोर था। भारत ने आपने ओपनरों रोहित शर्मा और शिखर धवन के शानदार प्रदर्शन से 18.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 114 रन बनाकर जीत अपने नाम की। बुमराह ने करियर में दूसरी बार पारी में पांच विकेट लिए। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ 27 रन पार पांच विकेट था।  

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बने रोहित
लंदन। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 58 गेंदों पर नाबाद 76 रन की पारी खेली और इस पारी के बाद रोहित शर्मा इंग्लैंड में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए।

रोहित ने केन को पीछे छोड़ा
रोहित शर्मा इस पारी के बाद इंग्लैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा ने अब तक कुल 1411 रन बनाए हैं। वहीं इस मामले में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन थे जिन्होंने 1393 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अब केन को पीछे छोड़ दिया है और पहले स्थान पर आ गए हैं। विदेशी बल्लेबाजों की लिस्ट में 1387 रन के साथ रिकी पोंटिंग तीसरे नंबर पर हैं।

Read More आईसीसी टी-20 विश्वकप में उलटफेर से चूका नेपाल, सैम करन के निर्णायक ओवर से इंग्लैंड चार रन से जीता

बुमराह ने 19 पर 6 विकेट लिए
इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया। छह विकेट लेकर जसप्रीत बुमराह ओवल में मौजूद दर्शकों की तालियों और अभिवादन का लाभ लेते हुए पवेलियन जा रही भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे ।

Read More जयपुर पोलो सीजन में खेलेंगे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान मैक्स चार्ल्सटन, आगामी दो बड़े हाई-गोल टूर्नामेंटों के लिए किया आमंत्रित 

 

Read More आईसीसी अंडर-19 विश्वकप : भारत छठी बार बना चैंपियन, सूर्यवंशी का विस्फोटक शतक, इंग्लैंड को फाइनल में 100 रनों से हराया

इंग्लैंड पारी :   रन    गेंद    4    6
रॉय बो. बुमराह   0 5 0 0
बेयरस्टो को पंत बो. बुमराह    7 20 1 0
रूट को. पंत बो. बुमराह    0    2    0    0 0 2 0 0
स्टोक्स को. पंत बो. शमी   0 1 0 0
बटलर को. सूर्या बो. शमी   30    32   6 0
लिविंग्स्टोन बो. बुमराह    0 8 0 0
मोईन को. एण्ड बो. प्रसिद्ध    14    18   2 0
विली बो. बुमराह    21   26   3 0
ओवरटोन बो. शमी    8    7    2    0 8 7 2 0
कार्स बो. बुमराह    15   26    2    0

टॉप्ली अविजित
  6    7 0 1
अतिरिक्त :     9
कुल : 25.2 ओवर में 110 रन।
विकेट पतन : 1-6 (रॉय), 2-6 (रूट), 3-7 (स्टोक्स), 4-17 (बेयरस्टो), 5-26 (लिविंग्स्टोन), 6-53 (मोईन), 7-59 (बटलर), 8-68 (ओवरटोन), 9-103 (कार्स), 10-110 (विली).

गेंदबाजी : शमी 7-0-31-3, बुमराह 7.2-3-19-6, हार्दिक 4-0-22-0, प्रसिद्ध 5-0-26-1, चहल  2-0-10-0.



भारत पारी :     रन   गेंद 4 6
रोहित अविजित   76    58   6    5
धवन अविजित   31   54   4   0
अतिरिक्त :     7
कुल : 18.4 ओवर में बिना  नुकसान के 114 रन।
गेंदबाजी : विली 3-0-8-0, टॉप्ली 5-3-22-0, ओवरटोन 4-0-34-0, कार्स 3.4-0-38-0, स्टोक्स 1-0-1-0, मोईन 2-0-9-0.

प्लेयर आॅफ द मैच : जसप्रीत बुमराह (भारत)



Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी