पंत का शतक, भारत मजबूत स्थिति में

एंडरसन ने ओपनर्स को पवेलियन लौटाया

पंत का शतक, भारत मजबूत स्थिति में
विकेटकीपर रिषभ पंत के शानदार और साहसिक शतक (146) तथा उनकी रवींद्र जडेजा (नाबाद 83) के साथ छठे विकेट के लिए 222 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ नाजुक हालत से उबरते हुए पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप्स तक 7 विकेट खोकर 338 रन बना लिए।

बर्मिंघम। विकेटकीपर रिषभ पंत के शानदार और साहसिक शतक (146) तथा उनकी रवींद्र जडेजा (नाबाद 83) के साथ छठे विकेट के लिए 222 रन की  साझेदारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ नाजुक हालत से उबरते हुए पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप्स तक 7 विकेट खोकर 338 रन बना लिए।

आधी टीम मात्र 98 रन पर लौटी : टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपने पांच विकेट मात्र 98 रन पर गंवा दिए थे लेकिन पंत और जडेजा ने इसके बाद डटकर खेलते हुए भारत का स्कोर 320 रन तक पहुंचा भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

एंडरसन ने ओपनर्स को पवेलियन लौटाया : भारत ने सुबह के सत्र में बारिश के कारण  खेल रुकने तक दो विकेट खोकर 53 रन बना लिए थे। भारत के दोनों ओपनरों शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा को तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने स्लिप में जैक क्रॉवली के हाथों कैच कराया। गिल ने 24 गेंदों में चार चौकों की मदद से 17 रन और पुजारा ने 46 गेंदों में दो चौकों के सहारे 13 रन बनाए। खेल रुकने के समय हनुमा विहारी 46 गेंदों में 14 और विराट कोहली सात गेंदों में एक रन बनाकर क्रीज पर थे।


कोहली अभागा रहा
पॉट््स ने फिर विराट कोहली को, भी पवेलियन की राह दिखाई। विराट काफी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बोल्ड हो गए। आॅफ स्टंप के बाहर की गेंद, गिरने के बाद बाहर जा रही थी, कोहली ने गेंद को छोड़ने के चक्कर में अपने बल्ले को हवा में लहराने का प्रयास किया लेकिन किनारा लग कर गेंद विकेट में लग गई, पोट््स की खुशी का ठिकाना नहीं था।
विराट 19 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए।  एंडरसन ने  श्रेयस अय्यर को आउट कर अपना तीसरा विकेट लिया।
पांचवां विकेट 98 के स्कोर पर गिरने के बाद पंत और जडेजा ने 222 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी को मजबूती प्रदान की।
पूर्व कप्तान रुट ने पंत को जैक क्रॉवली के हाथों लपकवा इस जोड़ी को तोड़ इंग्लैंड को राहत दिलाई। पंत ने अपनी पारी में 111 गेंदों पर 19 चौके और चार छक्के लगाएं। उनकी विषम परिस्थितियों में  खेली गई यह एक बेहतरीन पारी रही। इंग्लैंड की तरफ से एंडरसन ने तीन और पॉट््स ने दो विकेट लिए।

Read More महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से लिया संन्यास, CSK में निभाएंगे मेंटर की भूमिका

भारत पहली पारी :     रन    गेंद    4    6
गिल को. क्रावली बो. एंडरसन    17    24    4    0
पुजारा को. क्रावली बो. एंडरसन    13    46    2    0
हनुमा पगबाधा बो. पोट्स    20    53    1    0
कोहली बो. पोट्स    11    19    2    0
पंत को. क्रावली बो. रूट    146    111    20    4
श्रेयस को. बिलिंग्स बो. एंडरसन    15    11    3    0
जडेजा अविजित    83    163    10    0
ठाकुर को. बिलिंग्स बो. स्टोक्स    1    12    0    0
शमी अविजित    0    11    0    0
अतिरिक्त :     32
कुल : 73 ओवर में 7 विकेट पर 338 रन।
विकेट पतन : 1-27 (गिल), 2-46 (पुजारा), 3-64 (हनुमा), 4-71 (कोहली), 5-98 (श्रेयस), 6-320 (पंत), 7-323 (ठाकुर).
गेंदबाजी : एंडरसन 19-4-52-3, ब्रोड 15-2-53-0, पोट्स 17-1-85-2, लिच 9-0-71-0, स्टोक्स 10-0-34-1, रूट 3-0-23-1.

Read More आईपीएल-2027 से हटे ट्रेविस हेड : हर्षल पटेल गुजरात टाइटंस में शामिल, पंजाब ने स्टॉयनिस को रोका

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल  वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 
वित्त (राजस्व) विभाग ने राजस्थान लेखा सेवा के आठ अधिकारियों को वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। आदेश के...
रक्षित चतुर्वेदी राजस्थान विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव 
डॉ. राजीव शर्मा बने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर
फिर से चले सोना और चांदी ऊंचाई की ओर : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव  
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, माउंट आबू में पारा 3 डिग्री के करीब