पहला भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, सूर्यकुमार-गिल की साझेदारी ने दिखाया दम

मैच की शुरुआत से ही मौसम ने खिलाड़ियों और दर्शकों की परीक्षा ली

पहला भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, सूर्यकुमार-गिल की साझेदारी ने दिखाया दम
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 बारिश के कारण बेनतीजा रहा। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। भारत ने 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बनाए, तभी तेज बारिश ने खेल रोक दिया। सूर्यकुमार यादव (39) और शुभमन गिल (37) ने 62 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

कैनबरा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और बेनतीजा समाप्त हुआ। मैच की शुरुआत से ही मौसम ने खिलाड़ियों और दर्शकों की परीक्षा ली। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। भारत ने तेज शुरुआत करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद तेज बारिश ने खेल रोक दिया और अंततः मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।

बारिश के कारण मैच दो बार बाधित हुआ। पहली बार खेल पांच ओवर के बाद रुका, जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकर 18-18 ओवर कर दी गई, लेकिन जब मैच दोबारा शुरू हुआ और भारत मजबूत स्थिति में था, तभी एक बार फिर बारिश ने खलल डाल दी। लगातार बारिश के चलते अंपायरों ने अंततः मैच को रद्द घोषित कर दिया।

भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 62 रनों की अटूट साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 24 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन बनाए, जबकि गिल 20 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने 19 रन का योगदान दिया। उनका विकेट नाथन एलिस ने झटका। मैच भले ही रद्द हुआ हो, लेकिन सूर्यकुमार और गिल की फॉर्म भारतीय टीम के लिए सकारात्मक संकेत रही।

 

Read More राजस्थान सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप : आदेश गरसा और डोना धाकड़ बने सबसे तेज धावक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूनिया और अलका ने राज्यसभा के लिए भरे नामांकन, दोनों है भाजपा की उम्मीदवार पूनिया और अलका ने राज्यसभा के लिए भरे नामांकन, दोनों है भाजपा की उम्मीदवार
भाजपा की ओर से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल। उनके साथ बीजेपी ऑफिस से मुख्यमंत्री...
एएनटीएफ का डबल अटैक : पाली में एमडी बीकानेर में डोडा-चूरा बरामद, दो आरोपी पकडे़
नेपाल भागने की फिराक में था टीएमसी का ‘पुष्पा’ प्रत्याशी: एसटीएफ ने बॉर्डर से दबोचा, हाई कोर्ट से राहत खत्म होते ही बड़ी कार्रवाई, बंगाल की राजनीति में फिर मचा हड़कंप
प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार
असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट
विपक्षी एकता का महामंथन : इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे-ममता समेत कई शीर्ष नेता शामिल
मोदी सरकार के 12 साल, मुख्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास का ऐतिहासिक दौर