हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक पारी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दी लगातार दूसरी शिकस्त

हेनरिक क्लासेन की दमदार अर्द्धशतकीय पारी से हासिल की जीत

हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक पारी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दी लगातार दूसरी शिकस्त
हेनरिक क्लासेन की 46 गेंदों पर 81 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी- 20 मुकाबले में रविवार को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

कटक। हेनरिक क्लासेन की 46 गेंदों पर 81 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी- 20 मुकाबले में रविवार को चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली।  

भारत ने बनाए 6 पर 148 रन
नई दिल्ली में पिछले मैच में 211 रन बनाने वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को दूसरे टी-20 मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी और 20 ओवर में छह विकेट पर 148 रन का स्कोर ही बना पाई। दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 149 रन  बनाकर जीत अपने नाम की। 

भुवनेश्वर ने झटकें 4 विकेट
प्लेयर ऑफ  द मैच बने क्लासेन ने ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट पर 29 रन की नाजुक स्थिति से उबारते हुए 46 गेंदों में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 81 रन की मैच विजयी पारी खेल कर भारत की वापसी करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कप्तान तेम्बा बावुमा ने 30 गेंदों में 35 और डेविड मिलर ने 15 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाये। भारत की तरफ से भुवनेश्वर  कुमार ने चार ओवर में 13 रन में चार विकेट लिए।  पावरप्ले में तीन झटके मिलने के बाद भी भारतीय टीम ने इस मुकाबले पर अपनी पकड़ को खो दिया। भुवनेश्वर की धारदार स्पेल के बाद मध्य ओवरों में क्लासेन और कप्तान बावुमा ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को संभाल लिया। जब तक चहल बावुमा को आउट करते तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि ऐसा नहीं था कि मैच पूरी तरह से समाप्त हो गया था लेकिन क्लासेन ने चहल के ओवर में तीन बड़े प्रहार कर कर मैच को दक्षिण  अफ्रीका के पलड़े में पूरी तरह से झुका दिया।

                                                                                          स्कोर बोर्ड
भारत पारी :    रन   गेंद   4   6
रुतुराज को. महाराज बो. रबादा    1    4 0 0
इशान को. डुसेन बो. नार्त्जे 34 21 2 3
श्रेयस को. क्लोसन बो. प्रिटोरियस  40 35 2 2
पंत को. डुसेन बो. महाराज   5 7 0 0
हार्दिक बो. पॉर्नेल    9 12 1 0
अक्षर बो. नार्त्जे   10 11 1 0
कार्तिक अविजित    30 21 2 2
हर्षल अविजित    12 9 2 0
अतिरिक्त                                                                                                         7
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन।
विकेट पतन : 1-3 (रुतुराज), 2-48 (इशान), 3-68 (पंत), 4-90 (हार्दिक), 5-98 (श्रेयस), 6-112 (अक्षर).
गेंदबाजी : रबादा 4-0-15-1, पॉर्नेल 4-0-23-1, नार्त्जे 4-0-36-2, प्रिटोरियस 4-0-40-1, शम्सी 2-0-21-0, महाराज 2-0-12-1.
                                                                                      स्कोर बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका पारी :    रन गेंद 4 6
बवुमा को. चहल   35 30 4 1
हेंडरिक्स बो. भुवनेश्वर    4 3 1 0
प्रिटोरियस को. आवेश बो. भवुनेश्वर    4 5 1 0
डुसेन बो. भुवनेश्वर   1 7 0 0
क्लासेन को. स्थां. बो. हर्षल    81 46 7 5
मिलर अविजित    20 15 1 1
पॉर्नेल बो. भुवनेश्वर    1 4 0 0
रबादा अविजित    0 0 0 0
अतिरिक्त :                                                                                                           3
कुल : 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 149 रन।
विकेट पतन : 1-5 (हेंडरिक्स), 2-13 (प्रिटोरियस), 3-29 (डुसेन), 4-93 (बवुमा), 5-144 (क्लासेन), 6-147 (पॉर्नेल).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर 4-0-13-4, आवेश 3-0-17-0, हार्दिक 3-0-31-0, चहल 4-0-49-1, हर्षल 3-0-17-0, अक्षर 1-0-19-0, श्रेयस 0.2-0-2-0.
प्लेयर आॅफ द मैच : हेनरिक क्लासेन (केकेआर)

















Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

 

Read More एशियन गेम्स में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता पहला स्वर्ण पदक

Read More टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सस्पेंस खत्म : मतदान से पूर्व लापता कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी आईं सामने, पुलिस ने किया दस्तयाब सस्पेंस खत्म : मतदान से पूर्व लापता कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी आईं सामने, पुलिस ने किया दस्तयाब
नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान मतदान स्थल से गैरहाजिर रही वार्ड 10 की कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी...
झालावाड़ जिले में कांग्रेस का दबदबा, 8 में से 4 निकायों में जीत
बारां में उपाध्यक्ष चुनाव : कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, बारां में आप का कब्जा
इन्द्रगढ़ में भाजपा की अंजू राजावत बनीं उपाध्यक्ष, मिले 9 वोट
कोटा जिले की चार नगर पालिकाओं में भाजपा के उपाध्यक्ष बने
देई में नरेश मीणा बने पालिका उपाध्यक्ष
केशवरायपाटन में भी भाजपा का दबदबा, आदर्श मालवीय बने उपाध्यक्ष