वेदांता को हरा मेजबान संस्कार स्कूल ने जीता अंतर स्कूल क्रिकेट खिताब

समापन समारोह में पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर पंकज सिंह

वेदांता को हरा मेजबान संस्कार स्कूल ने जीता अंतर स्कूल क्रिकेट खिताब
मेजबान संस्कार स्कूल ने शुक्रवार को यहां फाइनल मुकाबले में वेदांता इंटरनेशनल स्कूल को आठ विकेट से पराजित कर 15वीं अखिल भारतीय कन्नी थारियामल अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का लगातार तीसरी बार खिताब जीत लिया।

जयपुर। मेजबान संस्कार स्कूल ने शुक्रवार को यहां फाइनल मुकाबले में वेदांता इंटरनेशनल स्कूल को आठ विकेट से पराजित कर 15वीं अखिल भारतीय कन्नी थारियामल अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का लगातार तीसरी बार खिताब जीत लिया। फाइनल में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेदांता स्कूल की टीम ने यश चौधरी के नाबाद 61 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 125 रन बनाए। संस्कार स्कूल के नतांश करिया ने 19 रन देकर 2 विकिट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संस्कार स्कूल की टीम के कप्तान आर्यमन शर्मा ने 53 गेंदों में 65 और मेन ऑफ द मैच आदित्य वाधवा के 51 गेंदों में 53 रनों की मदद से 19.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए अपनी टीम को लगातार तीसरी बार चैंपियन बनाया। समापन समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर पंकज सिंह, संस्कार स्कूल की निदेशक दिशा थारियामल प्राचार्या  नीलम भारद्वाज गिरधर कुमारी और उपप्राचार्या मनीषा चंद्रा ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। रयान स्कूल के वरदान शर्मा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, संस्कार के देवांक सिंगोधिया को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा रयान के वासु को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण