ICC महिला किक्रेट विश्व कप: वेस्टइंडीज पर 157 रन की शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंची फाइनल में

महिला विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 31 मार्च को खेला जाना है।

ICC महिला किक्रेट विश्व कप: वेस्टइंडीज पर 157 रन की शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंची फाइनल में
विश्व कप का फाइनल तीन अप्रैल को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

वेलिंगटन। महिला क्रिकेट का रोमांच चरम पर है।  ICC महिला वर्ल्ड कप में बुधवार को खेले गए सेमिफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज पर 157 रन की शानदार जीत के बाद आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।  महिला विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 31 मार्च को खेला जाना है। जबकि विश्व कप का फाइनल तीन अप्रैल को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजों ने ताबतोड़ बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 306 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था। बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए इस मुकाबले को 45 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज एलिसा हेली (129) और रचेल हेंस (85) की 216 रनों की साझेदारी के साथ तीन विकेट खोकर 305 रन बनाए। जबकि वेस्टइंडीज की पूरी टीम 148 रन में ही सिमट गईं। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 37 ओवर ही खेल पाईं। वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर ने टीम में सबसे अधिक 48 रन बनाए, वहीं डिएंड्रा डॉटिन और हेली मैथ्यूज ने 34 रनों का योगदान दिया।

 

आस्ट्रेलिया अनुभवी स्पिनर जेस जोनासेन ने दो विकेट लिए, जबकि अन्य पांच ने एक-एक विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। चिनले हेनरी और अनीसा मोहम्मद चोट लगने की वजह से बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध नहीं रहीं, उन्हे ये चोट वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के दौरान लगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उपेन यादव के खिलाफ भाजपाई लामबंद, बीजेपी कार्यालय में धरने पर बैठे कार्यकर्ता उपेन यादव के खिलाफ भाजपाई लामबंद, बीजेपी कार्यालय में धरने पर बैठे कार्यकर्ता
निकाय चुनाव से पहले शाहपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई। बुधवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी...
नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट