IND vs ENG: जीत का सिक्सर लगाने इकाना में उतरेगी रोहित सेना

वर्ल्ड कप में आज चैंपियन इंग्लैंड से मुकाबला, मैच का प्रसारण दोपहर 2 बजे से

IND vs ENG: जीत का सिक्सर लगाने इकाना में उतरेगी रोहित सेना
पिछले मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका अदा करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकार्ड रखने वाले रविचंद्रन अश्विन के अंतिम एकादश में शामिल किए जाने पर भी खेल प्रेमियों की नजर रहेगी।

लखनऊ। आईसीसी विश्व कप में अब तक अजेय भारतीय टीम रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ जीत का छक्का लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी वहीं गत विजेता को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। 2019 के चैंपियन इंग्लैंड के लिए मौैजूदा विश्व कप का सफर अब तक बेहद निराशाजनक रहा है, ऐसे में इंग्लैंड की कोशिश भारत के खिलाफ जीत हासिल कर खोए आत्मविश्वास को वापस पाने की होगी, हालांकि इसके लिए उन्हें कप्तान रोहित शर्मा और शानदार फार्म में चल रहे विराट कोहली पर काबू पाना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ विराट का प्रदर्शन अब तक औसत रहा है मगर बदले हालात में विराट को रोकना गोरे गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा वहीं विराट इस मैच में शतक लगाकर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं।

बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है इकाना की पिच
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की पिच अब तक बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुयी है, ऐसे में यहां रनों का अंबार लगने की पूरी संभावना है। इकाना स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की सफलता का प्रतिशत कहीं ज्यादा है, ऐसे में अब तक रन चेज करने में सफल रही भारतीय टीम अगर टॉस जीतती है तो उसका चयन एक बार फिर पहले क्षेत्ररक्षण का होगा। वैसे भी शाम के समय इस मैदान पर ओस की भूमिका अहम रहने वाली है। 

शमी और अश्विन पर रहेगी नजर
पिछले मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका अदा करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकार्ड रखने वाले रविचंद्रन अश्विन के अंतिम एकादश में शामिल किए जाने पर भी खेल प्रेमियों की नजर रहेगी। इसके अलावा लोकल ब्वाय कुलदीप यादव घरेलू दर्शकों की मौजूदगी में भारत के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं।

विरोधियों के लिए सिरदर्द बने हैं रोहित
सिक्सर किंग रोहित शर्मा विश्वकप में विरोधी टीमों के लिए सिरदर्द साबित हुए हैं। आक्रामक बल्लेबाजी कर गेंदबाजों पर दवाब बनाने की उनकी रणनीति अब तक कमाल की रही है जिसके चलते मध्यक्रम के बल्लेबाजों को बेखौफ होकर खेलने का मौका मिल रहा है हालांकि इस विश्व कप में भारतीय मध्य क्रम की असली परीक्षा होनी अभी बाकी है। रोहित एंड कंपनी को अच्छी तरह पता है कि लगातार हार के बावजूद इंग्लैंड कभी भी वापसी कर सकता है, इसलिए वह इसे हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें