भारत ने बंगलादेश को 110 रन से हराकर दर्ज की जीत

शानदार पारियों की बदौलत 229 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया

भारत ने बंगलादेश को 110 रन से हराकर दर्ज की जीत

स्नेह राणा (30 रन पर चार विकेट) की गेंदबाजी की बदौलत भारत की महिला क्रिकेट टीम ने यहां आईसीसी महिला विश्व कप मुकाबले में बंगलादेश को एकतरफा अंदाज में 110 रन से हराकर जीत दर्ज की।

हैमिल्टन। स्नेह राणा (30 रन पर चार विकेट) की गेंदबाजी की बदौलत भारत की महिला क्रिकेट टीम ने यहां आईसीसी महिला विश्व कप मुकाबले में बंगलादेश को एकतरफा अंदाज में 110 रन से हराकर जीत दर्ज की। गत उप विजेता भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए यास्तिका भाटिया, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 229 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। बाद में स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर की घातक की बदौलत बंगलादेश को 40.3 ओवर में महज 119 में ऑलआउट कर दिया। यास्तिका ने दो चौकों की मदद से 80 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि शेफाली ने छह चौकों और एक छक्के के सहारे 42 गेंदों पर 42 और स्मृति ने तीन चौकों के दम पर 51 गेंदों पर 30 रन का योगदान दिया। स्नेह ने 10 ओवर में 30 रन पर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा झूलन और पूजा ने दो - दो, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिया।

बंगलादेश के लिए खातून ने चार चौकों की मदद से 35 गेंदों पर सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं रितु मोनी ने 10 ओवर में 37 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। नाहिदा अख्तर को भी दो विकेट मिले। टूर्नामेंट में भारत की यह तीसरी जीत है और इस जीत के साथ उसका प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का दावा मजबूत हुआ है। भारत अब छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर बंगलादेश की यह चौथी हार है और वह लगभग टूर्नामेंट से बाहर है। उसके पांच मैचों में एक जीत के साथ दो अंक हैं और वह अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
विधायक कालीचरण सराफ ने मालवीय नगर स्थित कैलगिरी आई हॉस्पिटल में नई ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण किया। विधायक कोष...
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान