भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज की बराबर 

टीम ने 16.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया

भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज की बराबर 

इंग्लैंड के 142 रन का पीछा करते हुए मंधाना ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दिलाई और शेफाली वर्मा (20) के साथ पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 55 रन बनाएं। 

डर्बी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना (79 नाबाद) के अर्द्धशतक और स्नेह राणा (24/3) की शानदार गेंद के बल पर इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में 8 विकेट से हराकर सीरीज एक-एक से बराबर की। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए भारत को 143 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे हरमनप्रीत कौर की टीम ने 16.4 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। इंग्लैंड के 142 रन का पीछा करते हुए मंधाना ने भारत को विस्फोटक शुरुआत दिलाई और शेफाली वर्मा (20) के साथ पहले विकेट के लिए 6 ओवर में 55 रन बनाएं। 

शेफाली के बाद दयालन हेमलता 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत के साथ मिलकर भारत को जीत तक पहुंचाया। मंधाना ने अपनी नाबाद पारी में 53 गेंदों पर 13 चौकों के बल पर 79 रन बनाएं, जबकि हरमनप्रीत ने 22 गेंदों पर 4 चौकों सहित 29 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी हुई और भारत ने 20 गेंदें रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया। 
इससे पहले इंग्लैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से फ्रेया केंप ने 37 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों के बल पर नाबाद 51 रन बनाए, जबकि माया बाउचियर ने 26 गेंदों पर 34 रन बनाएं। स्नेह राणा ने 4 ओवर में 24 रन के बदले 3 विकेट लिए, जिसमें बाउचियर का विकेट शामिल था। 

 

Tags: match beat

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ध्यान भटकाने के लिए दिखा रहे 2047 सब्जबाग : जूली ने भाजपा सराकर पर लगाए आरोप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य लगभग हर क्षेत्र में सरकार विफल ध्यान भटकाने के लिए दिखा रहे 2047 सब्जबाग : जूली ने भाजपा सराकर पर लगाए आरोप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य लगभग हर क्षेत्र में सरकार विफल
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 2047 की बात करते हैं,...
लग्जरी कार... ना बाबा, सुरक्षा की गारंटी नहीं : हाई-स्पीड इंडिया या हाई-रिस्क इंडिया?, भारत की सड़कों पर असली दुश्मन सिर्फ कार नहीं; रफ्तार और सिस्टम की चूक है
गैस सिलेंडर किल्लत : रिफिलिंग प्लांट बंद रहने से सप्लाई सुस्त, घरेलू गैस सप्लाई पर कंपनियों का पूरा फोकस, पटरी पर लाने में जुटी
तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र