आयरलैंड में होने वाली T-20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा, हार्दिक होंगे कप्तान

राजस्थान का रवि बिश्नोई भी टीम में

आयरलैंड में होने वाली T-20 के लिए भारतीय टीम की घोषणा, हार्दिक होंगे कप्तान
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को आयरलैंड में होने वाली टी-20 शृंखला के लिये भारतीय टीम की घोषणा की। दो मैचों की टी-20 शृंखला में गुजरात टाइटन्स को पहले सीजन में ही आईपीएल का खिताब जिताने वाले हार्दिक पांड्या भारत की कप्तानी करेंगे। भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान चुना गया है।

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को आयरलैंड में होने वाली टी-20 शृंखला के लिये भारतीय टीम की घोषणा की। दो मैचों की टी-20 शृंखला में गुजरात टाइटन्स को पहले सीजन में ही आईपीएल का खिताब जिताने वाले हार्दिक पांड्या भारत की कप्तानी करेंगे। भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान चुना गया है। टीम में राजस्थान के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी टीम में चुना गया है।  इस सीरीज में संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर टीम में वापसी कर रहे हैं। आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी से अपना जलवा बिखेरने वाले राहुल त्रिपाठी को उनका पहला कॉल-अप दिया गया है।

आईपीएल 2022 में विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक टीम में बरकरार हैं। इस सीरीज के समय भारतीय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर होंगे, जिसको ध्यान में रखते हुए ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। अक्टूबर 2022 में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले इन खिलाड़ियों के पास अपने प्रदर्शन से बीसीसीआई का ध्यान आकर्षित करने का मौका है।  

भारतीय टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद