पहले राउंड के बाद भारत की पुरुष टीम दूसरे और महिला टीम सातवें स्थान पर
जकार्ता में एशियाई ब्रिज चैंपियनशिप
पहले राउण्ड के बाद इंडिया बी टीम (91.08 वीपी) तीसरा स्थान बनाए है, वहीं इंडिया ए टीम (71.73 वीपी) ने पहला राउण्ड 8वें स्थान के साथ समाप्त किया।
जयपुर। जकार्ता में खेली जा रही एशिया कप ब्रिज चैंपियनशिप में s पहले राउण्ड के नौ सत्र की समाप्ति के बाद भारत की पुरुष टीम 98.25 विक्ट्री पॉइंट (वीपी) के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है, वहीं महिला टीम (56.33 वीपी) सातवें स्थान पर चल रही है। सीनियर पुरुष वर्ग में भारत की दो टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इनमें पहले राउण्ड के बाद इंडिया बी टीम (91.08 वीपी) तीसरा स्थान बनाए है, वहीं इंडिया ए टीम (71.73 वीपी) ने पहला राउण्ड 8वें स्थान के साथ समाप्त किया। ब्रिज फेडरेशन आॅफ इंडिया के महासचिव प्रदीप कुलकर्णी ने जकार्ता से नवज्योति को बताया कि दूसरा राउण्ड शनिवार को खेला जाएगा।
Tags: sports
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 12:43:11
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...

Comment List