आईपीएल 2025 : सीएसके को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण गायकवाड़ बाहर, धोनी करेंगे कप्तानी

राजस्थान के खिलाफ मैच में लगी थी चोट

आईपीएल 2025 : सीएसके को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण गायकवाड़ बाहर, धोनी करेंगे कप्तानी

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 के बीच करारा झटका लगा है।

चेन्नई। पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 के बीच करारा झटका लगा है। टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी की चोट के चलते आईपीएल- 2025 से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ के बाहर होने के बाद एमएस धोनी इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करते दिखाई देंगे। सीएसके टीम सूत्रों के अनुसार टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं। गायकवाड़ की चोट इतनी ज्यादा गंभीर है कि वे अब इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। गायकवाड़ की कोहनी में चोट लगी है। इसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक्स के जरिए अपडेट शेयर किया है।

राजस्थान के खिलाफ मैच में लगी थी चोट :

ऋतुराज गायकवाड़ को 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की पारी के दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे की गेंद पर उनकी कोहनी में चोट लगी थी। लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और उस मैच में 63 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने दो और मैच खेले और 5 अप्रैल को चेन्नई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 और 8 अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ 1 रन बनाए।

कोच फ्लेमिंग ने की पुष्टि :

Read More गुवाहाटी में सितारों की चमक : जयपुर के हिस्से बची ‘खुरचन’, जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को नहीं दिखेगी रोहित-धोनी-विराट की झलक

चेन्नई के प्रमुख कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई में कहा कि धोनी को गुवाहाटी में चोट लगी थी। वह कुछ दर्द में रहे हैं। हमें एक्सरे मिला और एमआरआई भी कराया जहां पर कोहनी में फ्रैक्चर के बारे में पता चला। इसलिए हम निराश हैं और उनके लिए दुखी हैं। हम उनके खेलने के प्रयासों की सराहना करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, वह अब टूनार्मेंट से बाहर हो जाएंगे। हमारे पास एक अनकैप्ड खिलाड़ी एमएस धोनी है, जो चेन्नई के बाकी बचे मैचों के लिए कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

Read More हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग : राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का लगा आरोप, जानें पूरा मामला 

धोनी 16 साल रहे सीएसके के कप्तान :

Read More ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर

43 वर्षीय धोनी ने 2008 से 2024 तक सीएसके का नेतृत्व किया, जब उन्होंने गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फूड डिलीवरी बॉय ने शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइक : वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, आरोपी गिरफ्तार फूड डिलीवरी बॉय ने शौक पूरा करने के लिए चुराई बाइक : वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, आरोपी गिरफ्तार
डीएसटी पूर्व और जवाहर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोर आदित्य शर्मा (निवासी बंधबारेटा, भरतपुर, हाल शिव कॉलोनी श्याम नगर)...
पांचवां किसान गोल्फ कप संपन्न : अभ्युदय, कुणाल, हृदयान, मनीष व आलोक ने जीते खिताब 
बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?
दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला : अधिकारियों ने निलंबित की उड़ानें : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया कदम
प्रदेश में गैस किल्लत नहीं : सप्ताह भर में सामान्य हो जाएंगे हालात, गोदारा ने कहा- कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी जल्द होगी शुरू
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स : वर्ल्डकप जीतने वाली टीमें सम्मानित, बिन्नी, द्रविड़ व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
जानें राज काज में क्या है खास