आईपीएल में भी फॉर्म बरकरार रखना चाहते हैं करुण नायर

दिल्ली कैपिटल्स को खिताब दिलाने की जताई इच्छा

आईपीएल में भी फॉर्म बरकरार रखना चाहते हैं करुण नायर

आईपीएल 2025 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 22 मार्च से टूनार्मेंट के 18वें सत्र का आगाज होगा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज करुण नायर ने टीम को खिताब जिताने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट का फॉर्म आईपीएल में भी बरकरार रखना चाहते हैं।

घरेलू क्रिकेट में जमकर गरजा नायर का बल्ला :

नायर घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हुए। उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में खेली जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में नौ मैच में 389.50 की औसत से 779 रन बनाए जिसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी अपनी यह फॉर्म जारी रखी और 57.33 की औसत से 860 रन बनाए जिसमें चार शतक शामिल हैं। उन्होंने केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में नाबाद 132 रन बनाकर अपनी टीम को चैंपियन बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी आईपीएल से पहले उन्हें 50 लाख रुपए में खरीदा।

दिल्ली को जिताना चाहते हैं खिताब :

Read More आर्मंड डुप्लांटिस ने 15वीं बार तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पोल वॉल्ट में 6.31 मीटर की बाधा 15वीं बार आसानी से की पार 

नायर ने कहा, मैं दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी करके वास्तव में बहुत खुश हूं। मैं टीम से जुड़ने और खेलने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मैं प्रत्येक मैच को पिछले मैच की तरह महत्वपूर्ण मानकर चलूंगा। मैंने बहुत अधिक बदलाव नहीं किये और केवल प्रक्रिया पर भरोसा रखा तथा पूरे सत्र के दौरान ऐसा करना जारी रखा। इस सत्र के लिए यही मेरी रणनीति थी। मैं जितनी जल्दी हो सके अपनी प्रक्रिया, अपनी लय हासिल कर लूंगा और मैं जल्दी अच्छी शुरूआत करना चाहूंगा और जैसे-जैसे टूनार्मेंट आगे बढ़ेगा मैं बेहतर होने की कोशिश करूंगा।

Read More हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग : राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का लगा आरोप, जानें पूरा मामला 

अपने खेल में कुछ शॉट् जोड़े :

Read More आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 

मैंने जो एकमात्र चीज की है वह स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढालना है। मैंने अपने खेल में कुछ शॉट् जोड़े और जरूरत पड़ने पर उन्हें आजमाने का आत्मविश्वास बनाया। मैं अब तनावमुक्त रहने की भी कोशिश करता हूं। इस दौरान नायर ने दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान अक्षर पटेल की ही जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, अक्षर लंबे समय से खेल रहा है और वह शानदार कप्तान साबित होगा। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो खेल के प्रत्येक पहलू के बारे में अच्छी तरह से जानता है और प्रत्येक की स्थिति और भूमिका को समझता है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

राहुल पर भी बोले नायर :

नायर आगामी सत्र में भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के साथ खेलने को लेकर भी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मैं राहुल के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं। हम शुरू से साथ में खेलते रहे हैं। उसने आईपीएल के पिछले कुछ सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं उसके साथ एक टीम में खेलने को लेकर खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि इस बार दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला खिताब जीतने में सफल रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर