कई सीनियर खिलाड़ी अगले साल ले सकते हैं संन्यास

भारतीय टीम के अगले साल बदलाव के दौर में प्रवेश करने की उम्मीद

कई सीनियर खिलाड़ी अगले साल ले सकते हैं संन्यास
अगले साल जून में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद टीम इंडिया से कई और सीनियर खिलाड़ी संन्यास लेते दिख सकते हैं।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 287 मैचों और 765 विकेट लेने के बाद दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीनों प्रारूप को अलविदा कह दिया है। हालांकि, वह घरेलू टूनार्मेंटों में और आईपीएल खेलते रहेंगे। अश्विन ने 106 टेस्ट में 537 विकेट चटकाए, जिससे उनका करियर दिग्गज अनिल कुंबले (619) के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में समाप्त हुआ। अश्विन के संन्यास की घोषणा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित कई खिलाड़ियों के लिए चौंकाने वाली रही, जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा सीरीज शुरू होने से पहले इस फैसले की जानकारी थी। हालांकि, अश्विन के अचानक संन्यास के फैसले के बाद निकट भविष्य में इस तरह की और घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं। 

अगले साल बदलाव के दौर से गुजरेगी टीम इंडिया :

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के अगले साल बदलाव के दौर में प्रवेश करने की उम्मीद है। अगले साल जून में लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बाद टीम इंडिया से कई और सीनियर खिलाड़ी संन्यास लेते दिख सकते हैं। हालांकि, अभी डब्ल्यूटीसी में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर साफ नहीं हुई है। अगर भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंचती है तो उससे पहले भी कई खिलाड़ियों के संन्यास के फैसले आ सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे से पहले हो सकता है ऐसा : 

Read More कोडाई क्रिकेट अकादमी में सजी सम्मान समारोह की शाम, युवा क्रिकेटरों का बढ़ाया उत्साह

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला कितना योजनाबद्ध है या कितना अपनी इच्छा के अनुसार है, यह बताना मुश्किल है, लेकिन भारतीय टीम के जल्द ही बदलाव से गुजरने की उम्मीद है। संभवत: 2025 में टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाने से पहले ऐसा हो सकता है। पहले की तरह ही इसका श्रेय या वजह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज को ही दिया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के दौरे ने कई भारतीय क्रिकेटरों के करियर को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई है।

Read More अंडर 14 नेशनल कप : कोडाई अकादमी ने यती क्रिकेट अकादमी को हराया

ये सीनियर खिलाड़ी हैं लाइन में : 

Read More सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा

रोहित, कोहली और जडेजा जून में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। अश्विन के विपरीत, रोहित और कोहली ने टेस्ट में काफी संघर्ष किया है। रोहित का 2024 का सबसे बड़ा आकर्षण टी-20 विश्व कप में बल्ले से उनका सनसनीखेज प्रदर्शन था। हालांकि, कोहली ने टूनार्मेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और इसके बाद उन्होंने पिछले महीने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 रन की पारी खेली थी। पर इन दो पारियों के अलावा वह कुछ खास करने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

2025 संन्यास का वर्ष हो सकता है :

2025 भारतीय क्रिकेट में संन्यास का वर्ष हो सकता है। ठीक उसी तरह जैसे 2008 में सौरव गांगुली और अनिल कुंबले ने इसी सीरीज के बाद संन्यास लिया था। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.