वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आगे बढे

अभिनव शर्मा को सम्मानित किया गया

वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आगे बढे
गुलाबी नगर के एसएमएस स्टेडियम में आरंभ हुई ओएन दीक्षित मेमोरियल जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आगे बढ़े।

जयपुर। गुलाबी नगर के एसएमएस स्टेडियम में आरंभ हुई ओएन दीक्षित मेमोरियल जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग में वरीयता प्राप्त खिलाड़ी आगे बढ़े। लड़कों के 15 वर्ष आयु वर्ग में वरीय खिलाड़ी देवाशीष प्रतापत व विनय प्रताप सिंह भाटी व बालिका वर्ग में अदविका अग्रवाल एवं आराध्या ढींगरा, लड़कों के अंडर-13 में नैतिक बंसल बालिकाओं के वर्ग में अपेक्षा चौधरी, पद्मजा सिंह और अंडर-11 बालकों में वरीयता  प्राप्त जय सैनी, सूर्य  यादव व लड़कियों के वर्ग में मिराया फागेरिया और आराध्या बिश्नोई ने अपने-अपने मुकाबले जीत अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व डेफलंपियन खिलाड़ी अभिनव शर्मा को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रमुख आयकर अंवेषण अवधेश कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जयपुर जिला बैडमिंटन संघ की ओर से एशिया पेसिफिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में टीम  इवेंट में रजत पदक जीतने वाले अभिनव शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओएन दीक्षित के पुत्र पंकज दीक्षित उनके भाई पीएन दीक्षित, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनोज दासोत व प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अतुल गुप्ता भी उपस्थित थे। 

अतुल गुप्ता के अनुसार पहले दिन अंडर-15 वर्ग में 97, अंडर-11 में 61 व अंडर-13 आयु वर्ग में 90 मैच खेले गए। बुधवार को अंडर-11, अंडर-13 व अंडर-17 के एकल मैच खेले जाएंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में दुनिया के संघर्षग्रस्त देशों में यौन हिंसा के 9,788 मामले...
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस