नीरज चोपड़ा ने कुओर्टाने में जीता गोल्ड मेडल

एंडरसन पीटर्स से बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया

नीरज चोपड़ा ने कुओर्टाने में जीता गोल्ड मेडल

भारत के शीर्ष जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के कुओर्टाने खेलों में 86.69 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता है।

हेल्सिंकी। भारत के शीर्ष जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के कुओर्टाने खेलों में 86.69 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ने मुकाबले में ट्रिनिडैड एंड टोबैगो के केशॉरन वाल्कॉट और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। वाल्कॉट 86.64 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान, जबकि पीटर्स 84.75 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हाल ही में पावो नुर्मी खेलों में 89.30 के थ्रो के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले नीरज ने कुओर्टाने में 89.69 मीटर थ्रो के साथ मजबूत शुरुआत की, जो उनके प्रतिद्वंद्वियों को पछाडऩे के लिए काफी रहा।

दूसरे थ्रो के दौरान नीरज से फाउल हुआ और तीसरे थ्रो के दौरान उनका पैर फिसल गया। इस कारण उन्होंने थ्रो नहीं फेंका। टोक्यो ओलंपिक के बाद यह उनकी दूसरी प्रतियोगिता थी, जहां वे एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। नीरज ने फिनलैंड के ही टुर्कु में आयोजित पावो नुर्मी गेम्स में मंगलवार को 89.30 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 88.07 मीटर था। कुओर्टानो में स्वर्णिम प्रदर्शन के बाद नीरज 30 जून को डायमंड लीग के स्टॉकहोम लेग में हिस्सा लेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह