रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीती नीदरलैंड

टी-20 विश्व कप 2022

रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीती नीदरलैंड

यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन उनकी पारी कभी भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। मोहम्मद वसीम ने यूएई के लिये सर्वाधिक 41 रन बनाये लेकिन इसके लिये उन्होंने 47 गेंदें खेलीं। इसके अलावा वृत्या अरविंद ने 21 गेंदों पर 18 रन बनाये जबकि काशिफ दाऊद ने 15(14) रन का योगदान दिया।

गीलोंग।  नीदरलैंड ने जुनैद सिद्दीकी (24 पर 3) की शानदार गेंदबाजी के बावजूद टी-20 विश्व कप 2022 के ग्रुप-ए मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को तीन विकेट से मात दी।  यूएई ने नीदरलैंड के सामने 112 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे नीदरलैंड ने एक गेंद रहते हुए हासिल कर लिया।  नीदरलैंड 13 ओवर में 76 रन देकर 4 के स्कोर के साथ आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी, लेकिन जुनैद ने 14वें ओवर में टॉम कूपर और वान डर मरवे को आउट करके मैच को रोमांचक बना दिया। जहूर खान ने 19वें ओवर में टिम प्रिंगल (15) का विकेट निकाला जिसके बाद डच टीम को आखिरी ओवर में छह रनों की आवश्यकता थी। लोगन वैन बीक और स्कॉट एडवर्ड्स ने यह रन पांच गेंदों में बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।  यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन उनकी पारी कभी भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। मोहम्मद वसीम ने यूएई के लिये सर्वाधिक 41 रन बनाये लेकिन इसके लिये उन्होंने 47 गेंदें खेलीं। इसके अलावा वृत्या अरविंद ने 21 गेंदों पर 18 रन बनाये जबकि काशिफ दाऊद ने 15(14) रन का योगदान दिया। नीदरलैंड के लिये बास डी लीड ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये। 

फ्रेड क्लासेन ने दो विकेट लिये जबकि टिम प्रिंगल और वान डर मरवे को एक-एक विकेट हासिल हुआ। नीदरलैंड ने 112 रन के न्यून लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की अच्छी शुरुआत की लेकिन लगातार विकेट भी गंवाये। सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत सिंह (10) के आउट होने के बाद मैक्स ओडॉ (23), डी लीड (14) और कॉलिन एकरमैन (17) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। नीदरलैंड आसानी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन 14वें ओवर में जुनैद सिद्दीकी ने कूपर और वैन डर मरवे को आउट करके डच टीम को मुश्किल में डाल दिया। प्रिंगल और एडवर्ड्स ने संयम के साथ सातवें विकेट के लिये 27 रन जोड़कर नीदरलैंड को जीत के करीब पहुंचाया, हालांकि प्रिंगल 19वें ओवर में आउट हो गये। डच टीम को आखिरी ओवर में छह रनों की जरूरत थी, और उन्होंने यह मैच 19.5 ओवर में ही जीत लिया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब