ओएन दीक्षित जयपुर जिला बैडमिंटन, वर्षा सिंह ने टॉप सीड आराध्या को हरा किया बड़ा उलटफेर

काहिरा आर्य और हनिका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई

ओएन दीक्षित जयपुर जिला बैडमिंटन, वर्षा सिंह ने टॉप सीड आराध्या को हरा किया बड़ा उलटफेर

ओएन दीक्षित जिला बैडमिंटन में वर्षा सिंह ने अंडर-17 में शीर्ष वरीय आराध्या ढींगरा को हराकर बड़ा उलटफेर किया। अंडर-11 गर्ल्स में राशि सिंघल, नितिशा गौड, गीताश्री टाक और रुहानी यादव सेमीफाइनल में पहुंचीं। अंडर-11 व 13 बॉयज तथा अंडर-13 गर्ल्स में कई खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जयपुर। वर्षा सिंह ने एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर खेली जा रही ओएन दीक्षित जयपुर जिला बैडमिंटन में बड़ा उलटफेर कर दिया। वर्षा ने अंडर-17 गर्ल्स में शीर्ष वरीयता प्राप्त आराध्या ढींगरा को दूसरे दौर के मुकाबले में 15-11, 12-15, 15-9 से पराजित कर दिया।

अंडर- 11 गर्ल्स में शीर्ष वरीयता की राशि सिंघल ने हानिका को, नितिशा गौड ने मालविका को, गीताश्री टाक ने दीपावली को और दूसरी वरीयता की रुहानी यादव ने निशिका नाग को पराजित कर सेमी फाइनल में जगह बना ली।  अंडर-11 बॉयज कैटेगरी में नैतिक बंसल, आर्यन अग्रवाल, अक्षित, हिमाक्ष, शिव चौहान, आदित्य वत्स, मेहुल शर्मा और लक्षित रेवार अपने मुकाबले जीत अंतिम आठ में पहुंच गए। अंडर-13 बॉयज में अनीश चाहर, मुदित पांडे, प्रणव मूलचंदानी, पुन्य मिगलानी, बोरुद्दीन हसन, नैतिक बंसल, वैदेही जैन और मानेन्द्र ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं गर्ल्स में पद्मजा सिंह, गौरिका गोयल, मोहिका कौशल, माही सैनी, नितिशा गोड, आराध्या बिश्नोई, काहिरा आर्य और हनिका क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला