पृथ्वी शॉ के करियर में नया मोड़ : मुंबई छोड़ने का किया ऐलान, MCA से मांगी अनुमति

मुझे जो अनुभव और मंच मिला उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं

पृथ्वी शॉ के करियर में नया मोड़ : मुंबई छोड़ने का किया ऐलान, MCA से मांगी अनुमति

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को एक पत्र लिखकर आगामी घरेलू सत्र किसी अन्य राज्य की ओर से खेलने की अनुमति मांगी है

मुम्बई। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को एक पत्र लिखकर आगामी घरेलू सत्र किसी अन्य राज्य की ओर से खेलने की अनुमति मांगी है। शॉ ने अपने पत्र में लिखा कि “मैं इस अवसर पर मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे प्रतिनिधित्व करने का अवसर और समर्थन दिया। एमसीए सेटअप का हिस्सा होना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है और यहां मुझे जो अनुभव और मंच मिला उसके लिए मैं बेहद आभारी हूं। मेरे करियर के इस मोड़ पर मुझे एक अन्य राज्य से पेशेवर क्रिकेट खेलने का एक शानदार अवसर मिला है, मुझे लगता है कि यह अवसर एक क्रिकेटर के रूप में मेरे विकास और प्रगति में सहायक होगा।”

उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मुझे अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करें, ताकि मैं आधिकारिक रूप से आगामी घरेलू सत्र में नए राज्य के लिए खेल सकूं। उन्होंने कहा कि मैंने विचार-विमर्श और एमसीए के प्रति पूरे सम्मान के साथ यह निर्णय लिया है। वह इस संघ द्वारा वर्षों से दिए गए मार्गदर्शन और मंच के लिए हमेशा आभारी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि 25 वर्षीय शॉ ने भारत के लिए पांच टेस्ट और छह एकदिवसीय मैच खेले हैं, लेकिन पिछले साल मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम से उन्हें फिटनेस और अनुशासनहीनता के कारण बाहर कर दिया गया था। शॉ ने मुंबई के लिए आखिरी बार 14 दिसंबर 2024 को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला था, जहां उनकी टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द  हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द 
विधायकपुरी थाना पुलिस ने छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती के 72 से अधिक मामलों में वांछित ₹5,000 के...
खड़गे ने की सिद्दारमैया और शिवकुमार से मुलाकात, क्या कनार्टक में होने वाला है नेतृत्व परिर्वतन?  
नीति आयोग की रिपोर्ट में राजस्थान का डंका, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के नवाचारों को मिली राष्ट्रीय पहचान
ट्रेनों में आग की घटनाओं के लिए असामाजिक तत्व जिम्मेदार : शौचालय से पेट्रोल में भीगा हुआ कपड़ा बरामद, किसी ने फेंकी जलती हुई वस्तु!
इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला ने की मोदी से मुलाकात, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा
गुर्जर समाज मनाएगा देवनारायण भगवान राष्ट्रीय महोत्सव आरक्षण आंदोलन के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
मोदी और शाह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय: भजन लाल शर्मा