72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तय, राजस्थान का पुरुष वर्ग में सर्विसेस और महिला वर्ग में चंडीगढ़ से होगा मुकाबला 

अंतिम ग्रुप मैचों में हार का सामना करना पड़ा 

72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल तय, राजस्थान का पुरुष वर्ग में सर्विसेस और महिला वर्ग में चंडीगढ़ से होगा मुकाबला 

वाराणसी में चल रही 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में ग्रुप मुकाबले समाप्त होने के बाद क्वार्टरफाइनल लाइनअप तय हो गया है। पुरुष वर्ग में गत विजेता राजस्थान का सामना सर्विसेस से होगा, जबकि महिला वर्ग में राजस्थान चंडीगढ़ से भिड़ेगा। अंतिम ग्रुप मैचों में हार के बावजूद दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं। अन्य मुकाबलों में उत्तरप्रदेश और केरल ने जीत दर्ज की।

जयपुर। वाराणसी में चल रही 72वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में ग्रुप मैचों की समाप्ति के बाद क्वार्टर फाइनल लाइनअप तय हो गया। पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल में गत विजेता राजस्थान का मुकाबला सर्विसेस से होगा, जबकि राजस्थान की महिला टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच चंडीगढ़ के खिलाफ खेलेगी।

अंतिम ग्रुप मैचों में हार का सामना करना पड़ा :

हालांकि, राजस्थान को पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में अपने आखिरी ग्रुप मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग में हरियाणा ने राजस्थान को 25-14, 23-25, 28-26, 25-19 से पराजित किया, वहीं महिला वर्ग में केरल ने राजस्थान को 25-12, 25-13, 25-14 से शिकस्त दी।

क्वार्टर फाइनल लाइनअप :

Read More डब्ल्यूपीएल : यूपी वॉरियर्ज को मिली पहली जीत, हरलीन की नाबाद फिफ्टी, मुंबई को 7 विकेट से हराया 

पुरुष वर्ग : राजस्थान बनाम सर्विसेस, झारखंड बनाम पंजाब, तमिलनाडु बनाम केरल, हरियाणा बनाम उत्तरप्रदेश या रेलवे
महिला वर्ग : राजस्थान बनाम चंडीगढ़, केरल बनाम उत्तरप्रदेश, बंगाल बनाम हरियाणा, रेलवे बनाम तमिलनाडु या हिमाचल प्रदेश

Read More विजय हजारे ट्रॉफी : कर्नाटक को 6 विकेट से हराकर विदर्भ फाइनल में, नालकंडे की पांच विकेट हॉल और मोखाडे के शतक 

अन्य मैचों के परिणाम :

Read More विश्वकप के कार्यक्रम में नहीं होगा बदलाव : आईसीसी ने दिलाया भारत में सुरक्षा का भरोसा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगा झटका

पुरुष वर्ग : उत्तरप्रदेश ने उत्तराखण्ड को 3-1 से व केरल ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से हराया।
महिला वर्ग : उत्तरप्रदेश ने गुजरात को 3-2 से व तमिलनाडु ने तेलंगाना को 3-0 से हराया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत