आर लीग यूथ अंडर-13 फुटबॉल प्रतियोगिता : ब्रदर्स यूनाइटेड ने जयपुर फुटसाल को रौंदा

आर लीग 2 महीने तक चलेगी

आर लीग यूथ अंडर-13 फुटबॉल प्रतियोगिता : ब्रदर्स यूनाइटेड ने जयपुर फुटसाल को रौंदा

पहले मैच में चैंपियन मेकर्स और जयपुर यूनाइटेड एफ सी के मध्य काफी संघर्षपूर्ण मैच खेला गया।

जयपुर। ब्रदर्स यूनाइटेड, राजस्थान फुटबॉल स्कूल व जयपुर एलीट क्लब ने राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वाधान में सुबोध स्कूल में खेली जा रही आर लीग यूथ अंडर-13 फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीत लिए। ब्रदर्स यूनाइटेड क्लब जयपुर ने जयपुर फुटसाल क्लब को 7-1 के बड़े अन्तर से पराजित किया। वहीं राजस्थान फुटबॉल स्कूल ने जयपुर ब्वॉयज और गर्ल्स को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से व जयपुर एलीट क्लब ने एएसएल जयपुर को 6-0 से शिकस्त दी। 

रविवार को खेले गए पहले मैच में चैंपियन मेकर्स और जयपुर यूनाइटेड एफ सी के मध्य काफी संघर्षपूर्ण मैच खेला गया। दोनों टीमों ने काफी आक्रामक फुटबॉल खेली लेकिन आखिर चैंपियन मेकर्स अजमेर ने जयपुर यूनाइटेड एफसी को 2-1 से हराया।  एक  अन्य  मैच में रॉयल फुटबाल क्लब जयपुर ने रियान फुटबाल क्लब अजमेर पर 3-0 की जीत दर्ज की।  रविवार को कुल 5 मैच खेले गए। 19 जनवरी से शुरू हुई यह आर लीग 2 महीने तक चलेगी। इसमें कुल 90 मैच खेले जाएंगे। अब तक इसमें 25 मैच खेले जा चुके है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला