केरल को 7 रन से हरा राजस्थान बना ग्रुप चैंपियन : रोहन राजभर का शतक, निलेश टाक ने झटके 4 विकेट

अंडर-23 के नॉकआउट मुकाबले मुम्बई में खेले जाएंगे

केरल को 7 रन से हरा राजस्थान बना ग्रुप चैंपियन : रोहन राजभर का शतक, निलेश टाक ने झटके 4 विकेट

राजस्थान ने अंडर-23 एलीट ग्रुप सी मुकाबले में केरल को 7 रनों से हराकर नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया। कप्तान रोहन राजभर ने 147 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि निलेश टाक ने 4 विकेट लिए। राजस्थान ने 340/7 का स्कोर बनाया और केरल की टीम 333 पर ऑल आउट हुई।

जयपुर। कप्तान रोहन राजभर (147) की शानदार शतकीय पारी के बाद निलेश टाक (4 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान ने अहमदाबाद में अंडर-23 एलीट ग्रुप सी मुकाबले में केरल को 7 रनों से पराजित कर दिया। इसके साथ ही राजस्थान ने 7 मैचों में 24 अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अंडर-23 के नॉकआउट मुकाबले मुम्बई में खेले जाएंगे।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 340 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान रोहन राजभर ने 147 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 136 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके और पांच छक्के जमाए। रोहन राजभर और मिनाफ शेख ने दूसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी बनाई। मिनाफ 70 गेंदों पर 5 चौके और दो छक्के सहित 61 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहन ने करण लाम्बा के साथ एक और शतकीय साझेदारी बना राजस्थान को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। करण लाम्बा ने 52 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्का लगाते हुए 62 रन बनाए।

मुकुल चौधरी 21, अमोल चेलानी 10, अनिरुद्ध चौहान 10 रन बनाकर आउट हुए। जवाबी पारी में केरल के लिए अक्षय (107) और कृष्णा नारायण (78) ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े। निलेश टाक ने कृष्णा को आउट कर राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद केरल के विकेट लगातार गिरते चले गए और पूरी टीम 333 पर ऑल आउट हो गई। राजस्थान की ओर से निलेश टाक ने 79 रन देकर चार विकेट लिए। राहुल चौधरी, गणेश सुथार और मोहिच चांगरा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला