रवि दहिया का एशियाई खेलों में हिस्सा लेने का सपना टूटा

मार्च  बाद अब मैट पर उतरे थे रवि 

रवि दहिया का एशियाई खेलों में हिस्सा लेने का सपना टूटा

महाराष्ट्र के आतिश टोडकर ने टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कुश्ती ट्रायल में रविवार को हराकर एशियाई खेलों की दौड़ से बाहर कर दिया।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के आतिश टोडकर ने टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि दहिया को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित कुश्ती ट्रायल में रविवार को हराकर एशियाई खेलों की दौड़ से बाहर कर दिया। टोडकर 57 किग्रा के बाउट में दहिया से 4-6 से पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने शानदार वापसी की और 20-8 की अजेय बढ़त हासिल कर मुकाबला जीत लिया। टोडकर ने अपनी तेज रफ्तार के साथ रवि के सभी दांव असफल किये और लगातार उन्हें चकमा दिया।

मार्च  बाद अब मैट पर उतरे थे रवि 
रवि मार्च 2023 में लगी घुटने की चोट से उभरने के बाद पहली बार मैट पर उतरे थे। इस बीच, महिला वर्ग में विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता सरिता मोर और अंशू मलिक एशियाई खेलों की टीम में जगह बनाने में असफल रहीं। सरिता सेमीफाइनल में जूनियर विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मानसी अहलावत से हार गई, जिन्होंने बाद में साथी जूनियर पहलवान सीतो को हराकर ट्रायल जीता। 
अंतिम पंघाल ने मंजू को हराया
दूसरी ओर, 2022 अंडर-20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल ने फाइनल में मंजू को हराने से पहले 53 किग्रा वर्ग में अपना दबदबा बरकरार रखा। इस भार वर्ग में हालांकि विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के लिये बिना ट्रायल चुन लिया गया है। अंतिम ने इस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने का फैसला किया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
मैं कामना करता हूं कि यह पर्व भाईचारे, सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करे तथा सभी में...
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत