डब्ल्यूपीएल के पहले शतक से चूकी जॉर्जिया, यूपी वॉरियर्स की रोमांचक जीत

राणा ने दीप्ति शर्मा के चौथे ओवर की 5 गेंदों पर ही 26 रन जोड़ डाले

डब्ल्यूपीएल के पहले शतक से चूकी जॉर्जिया, यूपी वॉरियर्स की रोमांचक जीत

जॉर्जिया वॉल (99 नाबाद) भले ही अपने शतक से चूक गई हों लेकिन उनकी तूफानी पारी की बदौलत यूपी वारियर्स शनिवार को यहां वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को रनों से पराजित कर दिया

लखनऊ। जॉर्जिया वॉल (99 नाबाद) भले ही अपने शतक से चूक गई हों लेकिन उनकी तूफानी पारी की बदौलत यूपी वारियर्स शनिवार को यहां वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को ....रनों से पराजित कर दिया। यूपी वॉरियर्स ने जॉर्जिया की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन 19.3 ओवर में पूरी टीम 213 पर ऑल आउट हो गई।  आरसीबी ने अपने पांच विकेट 107 रनों पर गंवा दिए थे लेकिन ऋचा घोष ने 33 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्के जमाते हुए 69 रनों की तूफानी पारी खेल आरसीबी की मैच में वापसी कराई। ऋचा के आउट होने के बाद एक बार फिर पुणे टीम हावी हो गई। लेकिन स्नेह राणा ने दीप्ति शर्मा के चौथे ओवर की 5 गेंदों पर ही 26 रन जोड़ डाले। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। लेकिन दीप्ति ने आखिरी गेंद पर स्नेह को आउट कर आरसीबी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

इससे पहले जॉर्जिया वॉल को अंतिम गेंद पर शतक पूरा करने के लिए दो रन चाहिए थे लेकिन वह एक ही रन बना सकीं और डब्ल्यूपीएल के इतिहास में पहला शतक आते-आते रह गया। जॉर्जिया ने 56 गेंदों पर 17 चौके और एक छक्का लगाया। यूपी वॉरियर्स के लिए ग्रेस हैरिस ने 39 और किरण नवगिरे ने 46 रनों का योगदान दिया। नवगिरे ने मात्र 16 गेंदों की अपनी पारी में पांच छक्के और दो चौके लगाए। 

Tags: wpl  

Post Comment

Comment List

Latest News

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दायर करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस में जानलेवा हमला हुआ।...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री
गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट
बेरूत के होटल पर इजरायली हमले में 4 लोगों की मौत, अन्य 10 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
अभिषेक बनर्जी ने की ममता के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की सराहना, महिलाओं के लिए अवसर एवं गरिमा को बढ़ावा देने के लिए दिया सरकार को श्रेय
चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल
मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव