जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट रद्द, उड़ान संचालन बिगड़ने से यात्रियों को असुविधा

एयरलाइन से वैकल्पिक विमान की व्यवस्था करने की मांग

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट रद्द, उड़ान संचालन बिगड़ने से यात्रियों को असुविधा

शहर के हवाई अड्डे पर सोमवार को उड़ान संचालन बिगड़ने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जयपुर से सूरत जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की दोपहर 2:20 बजे निर्धारित फ्लाइट को ऐनवक्त पर रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण एयरलाइन को यह निर्णय लेना पड़ा।

जयपुर। शहर के हवाई अड्डे पर सोमवार को उड़ान संचालन बिगड़ने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जयपुर से सूरत जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की दोपहर 2:20 बजे निर्धारित फ्लाइट को ऐनवक्त पर रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण एयरलाइन को यह निर्णय लेना पड़ा। अचानक हुई रद्दीकरण से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली और कई यात्रियों ने एयरलाइन से वैकल्पिक विमान की व्यवस्था करने की मांग की।

इसके अलावा जयपुर से सुबह 5:55 बजे उड़ान भरने वाली सलाम एयर की मस्कट फ्लाइट भी निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। इनकमिंग एयरक्राफ्ट के करीब पांच घंटे देरी से पहुंचने की सूचना दी गई, जिसके कारण प्रस्थान समय लगातार आगे बढ़ता गया। लंबे समय से इंतजार कर रहे यात्री एयरलाइन काउंटरों पर जानकारी के लिए जुटे रहे और देरी को लेकर असंतोष व्यक्त किया। लगातार रद्द और विलंबित हो रही उड़ानों के चलते यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और एयरलाइन प्रबंधन पर संचालन सुधारने का दबाव बढ़ गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 300 रुपए तेज होकर 1,45,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 200 रुपए बढ़कर 1,36,000 रुपए प्रति...
राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन
Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार