SA vs WI : मेजबान वेस्टइंडीज को हराकर दक्षिण अफ्रीका पहुंची सेमीफाइनल में

SA vs WI : मेजबान वेस्टइंडीज को हराकर दक्षिण अफ्रीका पहुंची सेमीफाइनल में
तबरेज शम्सी (तीन विकेट) और अन्य गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (29) और हाइनरिक क्लासन (22) रनों की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ ग्रुप दो के वर्षा प्रभावित मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

नॉर्थ साउंड। तबरेज शम्सी (तीन विकेट) और अन्य गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन और उसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (29) और हाइनरिक क्लासन (22) रनों की पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने टी-20 विश्वकप के सुपर आठ ग्रुप दो के वर्षा प्रभावित मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 136 रन का लक्ष्य दिया था। दक्षिण अफ्रीका की पारी में हुई बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम के तहत तीन ओवर घटाकर 17 ओवर में 123 रन का लक्ष्य कर दिया गया। जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन बनाकर हासिल कर लिया।

 वेस्टइंडीज ने रॉस्टन चेज (52) रन की अर्धशतकीय और काइल मेयर्स (35) रनों की पारियों के दम पर आठ विकेट पर 135 रन का स्कोर खड़ा किया था। रोस्टन ने 39 गेंदो में (52) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। टी-20 विश्व कप में यह उनका पहला और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक है। आंद्रे रसल (25) और अल्जारी जोसेफ नाबाद ने (11) रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी ने तीन विकेट लिये। मार्को यानसन, एडन मारक्रम, केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही। दो ओवर के बाद बारिश आने से दक्षिण अफ्रीका टीम को 17 ओवर में 123 का संशोधित लक्ष्य मिला। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 42 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये थे। रीजा हेंड्रिक्स(शून्य), क्विंटन डिकॉक (12) और कप्तान एडन मारक्रम (18) रन बनाकर आउट हुये। ट्रिस्टन स्टब्स 27 गेंदों में (29), हाइनरिक क्लासन 10 गेंदों में (22) और मार्को यानसन ने 14 गेंदों में नाबाद (21) रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में सात विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया।    

Read More फीफा वर्ल्ड कप : 48 टीमें, 104 मैच और 39 दिन का रोमांच

वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन ने तीन विकेट लिये। आंद्रे रसल और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

Read More खेल के साथ संस्कार भी: जापानी समर्थकों ने स्टेडियम साफ कर पेश की अनोखी मिसाल, सोशल मीडिया पर सफाई अभियान वायरल

 

Read More फीफा वर्ल्ड कप-2026 : जर्मनी ने पहली बार खेल रही कुराकाओ को 7-1 से रौंदा, फेलिक्स नमेचा ने किया टूर्नामेंट का सबसे तेज गोल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद